फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Vizhinjam police book Arch Bishop, priests for blocking trucks in protest against Adani port project

Kerala: अडानी बंदरगाह परियोजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, झड़प के दौरान 29 पुलिसकर्मी घायल

Mon, 28 Nov 2022 01:13 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 28 Nov 2022 01:13 AM IST
सार

अडानी समूह द्वारा विझिंजम बंदरगाह के निर्माण का विरोध कर रहे लोगों के एक समूह ने बंदरगाह पर निर्माण सामग्री ले जा रहे वाहनों को रोक दिया। पुलिस ने कहा कि बंदरगाह परियोजना का एक समूह समर्थन कर रहा है, जबकि दूसरा विरोध।

विज्ञापन
Kerala Vizhinjam police book Arch Bishop, priests for blocking trucks in protest against Adani port project
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विझिंजम पुलिस ने रविवार को तिरुवनंतपुरम के आर्क बिशप और  सहायक बिशप के साथ-साथ कई पुजारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। विझिंजम बंदरगाह के निर्माण का लोग विरोध कर रहे है। इसी को लेकर लोगों ने निर्माण सामग्री ले ज रहे ट्रकों को रोक दिया था। बंदरगाह परियोजना का समर्थन और विरोध कर रहे दो गुटों में हाथापाई हो गई। जिसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया, जिनके समर्थन में बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे। उन्होंने थाने में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। 
विज्ञापन


अडानी समूह द्वारा विझिंजम बंदरगाह के निर्माण का विरोध कर रहे लोगों के एक समूह ने बंदरगाह पर निर्माण सामग्री ले जा रहे वाहनों को रोक दिया। पुलिस ने कहा कि बंदरगाह परियोजना का एक समूह समर्थन कर रहा है, जबकि दूसरा विरोध। जिसके चलते दो गुटों के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस ने कहा कि उन्होंने आर्क बिशप थॉमस, जे नेट्टो, सहायक बिशप क्रिस्टुराज और अन्य पादरियों के खिलाफ साजिश, हिंसा के लिए उकसाने और हत्या के प्रयास जैसे विभिन्न आरोपों में मामले दर्ज किया हैं। पुलिस ने बताया कि बंदरगाह परियोजना का समर्थन कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सितंबर में लैटिन कैथोलिक काउंसिल (केआरएलसीसी) के केरल क्षेत्र ने एर्नाकुलम जिले के मूलाम्बिली से तिरुवनंतपुरम में विझिंजम तक एक 'जनबोधन यात्रा' शुरू की, जो मछुआरों के खिलाफ एकजुटता के एक हिस्से के रूप में थी। वह अडानी बंदरगाह के खिलाफ विझिंजम में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। कोच्चि के चर्चों ने भी मछुआरों को अपना समर्थन दिया। पुजारियों और पादरियों ने लोगों के समर्थन से 17.5 किलोमीटर मानव श्रृंखला बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस थाने पर किया हमला
लैटिन कैथोलिक चर्च के नेतृत्व में आंदोलनकारियों की भीड़ ने अडानी बंदरगाह के निर्माण के विरोध में रविवार रात विझिंजम पुलिस थाने पर हमला कर दिया। जिसमें कम से कम 29 पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। भीड़ ने डंडों और ईंटों से पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया। 26 नवंबर को हिंसक विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने और अन्य को हिरासत में लेने के विरोध में पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया। 


3000 से ज्यादा पर केस
विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा के मामले में तीन हजार से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विशेष शाखा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में 29 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों पर भी हमला किया। एक पत्रकार का कैमरा क्षतिग्रस्त कर दिया और उनका मोबाइल छीन लिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed