फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Veterinary student death two more arrested by police State Minister visited the victims family

Kerala: केरल में वेटरनरी छात्र की मौत के मामले में दो और गिरफ्तार, राज्य मंत्री ने की मृतक के परिजन से मुलाकात

Fri, 01 Mar 2024 12:46 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 01 Mar 2024 12:46 PM IST
सार

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राहुल मम्कूटथिल ने भी पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों से मिलने के बाद वेणुगोपाल ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है।

विज्ञापन
Kerala Veterinary student death two more arrested by police State Minister visited the victims family
हथकड़ी - फोटो : social media

विस्तार

केरल वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी के एक छात्र की हाल ही में हुई मौत के मामले में पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की तरफ से दवाब बनाने के बाद दोनों ने सरेंडर किया। एक अधिकारी ने बताया कि उनके अलावा एक तीसरे आरोपी को कल कोल्लम जिले से पकड़ा गया है। उसे फिलहाल कस्टडी में रखा गया है। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि ये तीनों ही इस मामले के 12 मुख्य आरोपियों में से एक हैं। अबतक इस मामले में नौ छात्रों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बता दें कि 18 फरवरी को 20 वर्षीय बैचलर ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल हस्बेंडरी के द्वितीय वर्ष के छात्र सिद्धार्थन का शव होस्टल के बाथरूम में लटका पाया गया था।
विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति मंत्री ने की मृतक के परिजनों से मुलाकात
राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री जीआर अनिल ने आज पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मीडिया को बताया कि सरकार इस मामले को गंभीरता से देख रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले से जुड़े कॉलेज के अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कहा, "यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राहुल मम्कूटथिल ने भी पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों से मिलने के बाद वेणुगोपाल ने कहा, "यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है।" उन्होंने सवाल किया कि कॉलेज अधिकारी ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कर रहे हैं। वेणुगोपाल ने केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन पर एसएफआई को आपराधिक संगठन में बदलने का भी आरोप लगाया।

मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन 
बता दें कि सीएम विजयन ने इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को 18 में से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, वे उन 12 मुख्य आरोपियों में शामिल नहीं थे। 


सिद्धार्थन की मौत ने राज्य में राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। भाजपा ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी सीपीआई(एम) की छात्र इकाई (एसएफआई) पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, एसएफआई ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। पीड़ित के परिवार ने कहा कि कॉलेज के कुछ छात्रों ने उन्हें बताया कि एसएफआई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed