फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala veterinary student death governor arif mohammad khan university vice chancellor suspended

वेटरनरी छात्र की मौत का मामला: यूनिवर्सिटी के कुलपति के खिलाफ निलंबन नोटिस जारी, राज्यपाल की कोर्ट को चिट्ठी

Sat, 02 Mar 2024 05:08 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 02 Mar 2024 05:08 PM IST
सार

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने हाई कोर्ट को एक चिट्ठी भेजी है, जिसमें उन्होंने मजिस्ट्रेट जांच की मांग की है। मृतक के परिवार से मिलने के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. एमआर ससींद्रनाथ के खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन
kerala veterinary student death governor arif mohammad khan university vice chancellor suspended
आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल के सरकारी पशु चिकित्सा कॉलेज के एक छात्र की मौत मामले में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने केरल वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी के कुलपति के खिलाफ निलंबन आदेश जारी किया है। बता दें कि 18 फरवरी को 20 वर्षीय बैचलर ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल हस्बेंडरी के द्वितीय वर्ष के छात्र सिद्धार्थन का शव होस्टल के बाथरूम में लटका पाया गया था।
विज्ञापन


राज्यपाल जो इस कॉलेज के कुलाधिपति हैं, ने हाई कोर्ट को एक चिट्ठी भेजी है, जिसमें उन्होंने मजिस्ट्रेट जांच की मांग की है। मृतक के परिवार से मिलने के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. एमआर ससींद्रनाथ के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन


केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने इस मामले में कहा, "पुलिस एसएफआई की संलिप्तता मान रही है और यूनिवर्सिटी भी मान रही है। मुझे लगता है कि असली समस्या यह है कि यह राज्य में हिंसा को बढ़ावा दिया जा रहा है। युवाओं का यहां शोषण हो रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "हमने यूनिवर्सिटी के कुलपति को निलंबित करने का निर्णय लिया है और जांच के आदेश भी दिए हैं। यह महज एक छात्र की जान गंवाने का मामला नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम पिनरई विजयन ने दी प्रतिक्रिया
सीएम विजयन ने इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार छह लोगों की गिरफ्तारी 29 फरवरी को की गई थी और सातवें को शुक्रवार को पूछताछ के लिए पलक्कड़ से हिरासत में लिया गया।पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या में एसएफआई के कार्यकर्ता शामिल हैं। कांग्रेस ने भी एसएफआई पर छात्र की पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है।


राज्य मंत्री ने की मृतक के परिजनों से मुलाकात
राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री जीआर अनिल ने आज पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मीडिया को बताया कि सरकार इस मामले को गंभीरता से देख रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सिद्धार्थन की मौत ने राज्य में राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। भाजपा ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी सीपीआई(एम) की छात्र इकाई (एसएफआई) पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, एसएफआई ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। पीड़ित के परिवार ने कहा कि कॉलेज के कुछ छात्रों ने उन्हें बताया कि एसएफआई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed