फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala : Two officials suspended for giving firefighting training to Popular Front of India activists

केरल के दो अधिकारी सस्पेंड : पॉपुलर फ्रंट के कार्यकर्ताओं को दी आग बुझाने की ट्रेनिंग, विहिप ने उठाया था मामला

Mon, 04 Apr 2022 10:42 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 04 Apr 2022 10:42 AM IST
सार

30 मार्च को अलुवा में पीएफआई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में केरल पुलिस के अग्निशमन और बचाव कर्मियों ने संगठन के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया था। विहिप ने यह मामला उठाया था और कार्रवाई की मांग की थी। 

विज्ञापन
Kerala : Two officials suspended for giving firefighting training to Popular Front of India activists
पीएफआई

विस्तार

केरल सरकार की विवादित संगठनों से सांठगांठ के आरोपों के बीच एक नया मामला सामने आया है। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कार्यकर्ताओं को आग बुझाने का प्रशिक्षण देने के मामले में केरल पुलिस के दो अधिकारियों को निलंबित किया गया है। 

विज्ञापन

30 मार्च को अलुवा में पीएफआई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में केरल पुलिस के अग्निशमन और बचाव कर्मियों ने संगठन के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया था। इससे विवाद उठ खड़ा हुआ है। इसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई। विहिप ने यह मामला उठाया था और कार्रवाई की मांग की थी। पीएफआई विवादित संगठन है। कर्नाटक के हिजाब विवाद में भी इसका नाम आया था। 
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद ने ने पीएफआई के कार्यकर्ताओं को केरल में राज्य अग्निशमन व बचाव सेवा विभाग द्वारा विशेष प्रशिक्षण देने की आलोचना की थी। उसने कहा कि कट्टरपंथी संगठन के कार्यकर्ताओं को उनकी यूनिफॉर्म में सरकारी प्रशिक्षण देना गलत है। पीएफआई को कई राज्य सरकारें प्रतिबंधित करने पर विचार कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिमों के तुष्टिकरण का आरोप
विहिप के महासचिव मिलिंद परांडे ने कहा था कि सरकारी संस्थाएं ऐसे संगठनों को प्रशिक्षण देकर मुसलमानों का तुष्टिकरण कर रही हैं, जो समाज के लिए सही नहीं है। परांडे ने कहा, केरल में हिंदू व ईसाई समुदाय लव जिहाद और अपने धर्म की लड़कियों के अपहरण से पीड़ित है। इसे रोकने के लिए केंद्र सरकार को कानून लाना चाहिए ताकि मुस्लिम और ईसाई मिशनरी द्वारा हिंदुओं के धर्म परिवर्तन पर रोक लगे। परांडे ने दावा किया कि यह राष्ट्रीय समस्या बन चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed