Bomb Threat: तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के जरिए मिला संदेश
तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को रविवार तड़के बम से उड़ाने की धमकी मिली, जो बाद में झूठी निकली। एक ई-मेल भेजकर यह धमकी दी गई थी। पुलिस ने बताया कि यह ई-मेल हवाई अड्डा प्रबंधक की आधिकारिक ईमेल आईडी पर प्राप्त हुआ।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘सूचना मिलते ही केरल पुलिस और सीआईएसएफ कर्मियों ने हवाई अड्डे और उसके परिसर की गहन जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बम की धमकी झूठी साबित हुई।
#WATCH | Thiruvananthapuram, Kerala | Security check is underway at the Thiruvananthapuram International Airport, where a bomb threat was received through an email earlier today https://t.co/d2WZW5a3Ms pic.twitter.com/09AbBxSwjw
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) April 27, 2025
इससे पहले पिछले साल विस्तारा एयरलाइंस की केरल से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में बम होने की धमकी का मामला सामने आया था। तिरुवनंतपुरम से मुंबई जाने वाली उड़ान में पिछले साल 28 जून को बम होने की धमकी मिली थी। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने सघन तलाशी ली, पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। महाराष्ट्र के सहार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया था कि चालक दल के एक सदस्य को विमान में बम होने का नोट मिला था।
अधिकारी ने कहा था कि विमान के दोपहर करीब सवा तीन बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड करते ही एयरलाइन ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। विमान के लैंड करने के बाद यात्रियों को खतरे के बारे में बताया गया। इसके बाद यात्रियों और उनके सामान की तलाशी ली गई थी।