फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala : Teacher arrested for sexually abusing schoolgirls for 30 years, so far 75 victims have come forward

शर्मनाक : 30 वर्ष तक स्कूली छात्राओं का यौन शोषण करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, अब तक 75 पीड़िताएं सामने आईं

Sun, 15 May 2022 05:05 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, कोझिकोड।
एजेंसी, कोझिकोड। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 15 May 2022 05:05 AM IST
सार

शशि कुमार स्कूल के अपर प्राइमरी सेक्शन में पढ़ाता था, इन 30 साल में उसने ज्यादातर 9 से 12 साल की बालिकाओं का शोषण किया। एक छात्रा ने बताया कि वह 1988 के बैच में थी, शशि कुमार ने हर कक्षा में 5-6 लड़कियों से क्रूरता की। स्कूल में शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

विज्ञापन
Kerala : Teacher arrested for sexually abusing schoolgirls for 30 years, so far 75 victims have come forward
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल के माकपा नेता व स्कूली शिक्षक की शर्मसार करने वाली करतूत का खुलासा हुआ है। केवी शशि कुमार तीस साल तक अपने स्कूल की छात्राओं का यौन शोषण करता रहा। पुलिस ने उसे पॉक्सो के तहत गिरफ्तार कर लिया है। मामला तब खुला, जब अपने रिटायरमेंट पर उसने सोशल मीडिया पोस्ट पर खुद को आदर्श शिक्षक बताया। 
विज्ञापन


इसी पर पीड़ित छात्राओं ने उसके काले कारनामे उजागर किए। अब तक 75 मामले सामने आ चुके हैं। 500 से अधिक छात्राओं के शोषण की आशंका जताई जा रही है। शशि कुमार मलप्पपुरम में माकपा पार्षद रहा था। साथ ही, अनुदानित स्कूल में 38 साल शिक्षक रहा।
विज्ञापन


बताया आदर्श...तो छिड़ा अभियान
स्कूल ने शशि कुमार को रिटायरमेंट पर ‘ग्रैंड फेयरवेल’ दिया था। उसने सोशल मीडिया पर खुद को ‘आदर्श शिक्षक’ बताया। इस पर एक छात्रा ने लिखा, किस प्रकार वर्षों पहले शशि कुमार उसका यौन शोषण करता था। शशि ने इसे शिक्षक संघ की आपसी गुटबाजी में लगा आरोप बताया, जल्द एक-एक कर कई छात्राएं सामने आती गईं, तब केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर कक्षा की 5-6 लड़कियों का शोषण
शशि कुमार स्कूल के अपर प्राइमरी सेक्शन में पढ़ाता था, इन 30 साल में उसने ज्यादातर 9 से 12 साल की बालिकाओं का शोषण किया। एक छात्रा ने बताया कि वह 1988 के बैच में थी, शशि कुमार ने हर कक्षा में 5-6 लड़कियों से क्रूरता की। स्कूल में शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed