{"_id":"5d43cd0e8ebc3e6cf7222e64","slug":"kerala-suspended-dgp-jacob-thomas-said-time-has-come-for-us-to-chant-jai-shree-ram-with-more-might","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल के निलंबित डीजीपी जैकब थॉमस ने कहा- अधिक से अधिक बोलें जय श्री राम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल के निलंबित डीजीपी जैकब थॉमस ने कहा- अधिक से अधिक बोलें जय श्री राम
Fri, 02 Aug 2019 11:11 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 02 Aug 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक जैकब थॉमस (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
केरल के निलंबित पुलिस महानिदेशक जैकब थॉमस ने गुरुवार को कहा कि देश में बढ़ते राक्षसी कार्यों को देखते हुए हमें जय श्री राम का अधिक जाप करना चाहिए। रामायण उत्सव के एक भाग के तौर पर आयोजित कार्यक्रम में थॉमस ने राम को सत्य, धार्मिकता, न्याय और सदाचारी का अवतार बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा केरल के पलक्कड़ जिले के अट्टापडी में आदिवासी महिला मधु की भीड़ हिंसा और चवक्कड में राजनीतिक कार्यकर्ता की हत्या जैसी घटनाएं उन मूल्यों को अपनाने की ओर इंगित करती हैं कि जिनका राम ने प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने कहा, 'हम एक ऐसा देश नहीं बन सकते जहां जय श्रीराम कहना गैरकानूनी करार दिया जाए। यह सही समय है जब हमें जय श्रीराम को अधिक से अधिक बोलना चाहिए।'
विज्ञापन
त्रिशूर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, 'क्या हम ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं जहां हम भगवान राम की जय नहीं कर सकते? यदि हमारा दिमाग एक ऐसी स्थिति में पहुंच गया है जहां हम राम की जय नहीं कर सकते हैं, तो हमें यह सोचना चाहिए कि क्या हम बुरे बन गए हैं। समय आ गया है कि हें जय श्रीराम अधिक से अधिक बोलना चाहिए।'
विज्ञापन
Suspended Kerala DGP, Jacob Thomas in Thrissur: Did we reach a situation where we can't hail Lord Ram? If our minds have reached a state where we cannot hail Ram, then we must think if we have become evil. Time has come for us to chant 'Jai Shree Ram' with more might (01.08) pic.twitter.com/1ord3nWxmZ
— ANI (@ANI) August 2, 2019
पुलिस महानिदेशक को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित किया गया है। उनपर आरोप है कि 2010-11 के दौरान जब वह बंदरगाह के निदेशक थे तब कटर सक्शन ड्रेजर की खरीद में भ्रष्टाचार हुआ था। उन्होंने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण से एक आदेश प्राप्त किया है जिसमें राज्य सरकार को उन्हें बहाल करने का निर्देश दिया गया है।