फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: Soldier allegedly beaten up in kollam, PFI written on his back by unknown persons

केरल: सेना के जवान का आरोप- छह गुंडों ने की मारपीट, पीठ पर हरे रंग से लिखा पीएफआई

Tue, 26 Sep 2023 01:32 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्लम (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्लम (केरल) Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 26 Sep 2023 01:32 AM IST
सार

दक्षिण केरल के कोल्लम जिले में रविवार को छह लोगों ने एक सैनिक की उसके घर के पास कथित तौर पर पिटाई कर दी और उसकी पीठ पर हरे रंग से पीएफआई लिख दिया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार की रात कड़क्कल में उनके घर के पास हुई जब सैनिक अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
Kerala: Soldier allegedly beaten up in kollam, PFI written on his back by unknown persons
Soldier allegedly beaten up in kollam - फोटो : Social Media

विस्तार

दक्षिण केरल के कोल्लम जिले में रविवार को छह लोगों ने एक सैनिक की उसके घर के पास कथित तौर पर पिटाई कर दी और उसकी पीठ पर हरे रंग से पीएफआई लिख दिया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार की रात कड़क्कल में उनके घर के पास हुई जब सैनिक अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन

सैनिक की छुट्टी के आखिरी दिन हुई घटना
पुलिस ने कहा कि सैन्य खुफिया कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और भारतीय सेना के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैंकेनिकल इंजीनियर्स (ईएमआई) कोर में तैनात सैनिक पर कथित हमले की जांच का निर्देश देंगे। पुलिस के मुताबिक सैनिक की छुट्टी का आखिरी दिन था, जब यह घटना हुई। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
पहचाने गए छह लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 143 (गैरकानूनी तरीके से एकत्र होना), 147 (दंगा करना), 153 (दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसाना), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 341 (गलत तरीके से रोकना) के तहत छह पहचाने गए लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
 

विज्ञापन

पीएफआई की भूमिका स्पष्ट नहीं: पुलिस
पुलिस ने कहा कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि कथित घटना में किसी संगठन की कोई भूमिका है या नहीं। कड़क्कल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि सैनिक की शिकायत के मुताबिक उसने अपने घर के पास कुछ लोगों को खड़े देखा, जब वह अपनी बाइक से लौट रहा था। 
 

शिकायत में कहा गया है कि जब उनसे पूछा गया कि वे वहां क्यों थे, तो उन्होंने कहा कि पास के रबर बागान में कोई नशे में पड़ा था और सैनिक से पूछा कि क्या वह उस व्यक्ति को जानता है। 
 

हमलावरों ने हाथ बांधे, पिटाई की, पीठ पर पीएफआई लिखा: सैनिक
उन्होंने कहा कि वह उन लोगों के साथ रबर प्लांटेशन में गए और वहां पहुंचने पर किसी ने उन्हें पीछे से लात मारी और फिर हमलावरों ने उनके हाथ बांध दिए और उनकी पिटाई की। इसके बाद उन्होंने उसकी पीठ पर हरे रंग के पेंट से पीएफआई लिख दिया।
 

पीएफआई को पहले प्रतिबंधित कर चुका गृह मंत्रालय
पीएफआई आमतौर पर 'पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया' को संदर्भित करता है। इस संगठन जिसे पिछले साल केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया था। पुलिस ने कहा कि सैनिक को कोई चोट नहीं आई है। बयान में कहा गया है कि सैनिक को आज राजस्थान के जैसलमेर में अपनी यूनिट में लौटना था, लेकिन अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह फिलहाल घर पर आराम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed