फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Sabarimala Gold Theft: Ex-Executive Officer Sudheesh Kumar Held for Manipulating Temple Records

Sabarimala Gold Theft: मंदिर के पूर्व कार्यकारी अधिकारी सुधीश कुमार गिरफ्तार, दस्तावेजों में हेराफेरी का आरोप

Sat, 01 Nov 2025 10:11 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 01 Nov 2025 10:11 AM IST
सार

केरल के सबरीमाला मंदिर के सोना चोरी मामले में एसआईटी ने पूर्व कार्यकारी अधिकारी सुधीश कुमार को गिरफ्तार किया है। उन पर द्वारपालक मूर्तियों को सोने की जगह तांबे की बताकर रिकॉर्ड में हेराफेरी का आरोप है।

विज्ञापन
Kerala Sabarimala Gold Theft: Ex-Executive Officer Sudheesh Kumar Held for Manipulating Temple Records
सबरीमाला मंदिर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सबरीमाला मंदिर के सोने की चोरी से जुड़े चर्चित मामले में एक बड़ा मोड़ आया है। विशेष जांच दल ने मंदिर के पूर्व कार्यकारी अधिकारी सुधीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने मंदिर के अभिलेखों में द्वारपालक मूर्तियों को सोने की बजाय तांबे की चादरों से निर्मित बताया, जिससे असली सोने की परतों की चोरी का रास्ता साफ हुआ। जानकारी के अनुसार, सुधीश कुमार वर्ष 2019 में सबरीमाला मंदिर के कार्यकारी अधिकारी थे। उन्हें शनिवार को तिरुवनंतपुरम स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


सोने की चोरी मामले में तीसरी  गिरफ्तारी
एसआईटी के सूत्रों ने बताया कि कुमार 1990 के दशक से सबरीमाला मंदिर से जुड़े रहे हैं और उन्हें अच्छी तरह पता था कि मंदिर के गर्भगृह और द्वारपालक मूर्तियां 1998–99 के दौरान सोने से मढ़ी गई थीं। इसके बावजूद, 2019 में जब इन मूर्तियों को सोना चढ़ाने के लिए मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी को सौंपा गया, तब उन्होंने दस्तावेजों में इन्हें तांबे की प्लेट्स बताया। अधिकारियों के मुताबिक, इस चालाकी के चलते पुराने सोने की परत को हटाकर कीमती धातु की चोरी संभव हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- केरल: सबरीमाला मंदिर से सोने के गायब होने का मामला, एसआईटी ने पूर्व प्रशासनिक अधिकारी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधीश कुमार इस मामले में गिरफ्तार होने वाले तीसरे आरोपी हैं। उनसे पहले मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी और पूर्व प्रशासनिक अधिकारी बी. मुरारी बाबू को गिरफ्तार किया जा चुका है।


करीबी सहयोगी वासुदेवन से भी पूछताछ
एसआईटी ने बताया कि कुमार को जल्द ही न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया जाएगा। इस बीच, जांच एजेंसी ने पोट्टी के करीबी सहयोगी वासुदेवन से भी पूछताछ की है। जांच में पता चला है कि वासुदेवन ने द्वारपालक मूर्तियों के अतिरिक्त सोने जड़े आधार  को अपने पास छिपाकर रखा था, जिसे बाद में तिरुवनंतपुरम में पोट्टी के एक रिश्तेदार के घर से बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें:- Rohit Arya: बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्य का पुणे में हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी और बेटा रहे मौजूद

SIT वर्तमान में दो समानांतर मामलों की जांच कर रही है। पहला, द्वारपालक मूर्तियों से सोना गायब होने का मामला और दूसरा, श्रीकोविल (गर्भगृह) के दरवाजों के फ्रेम से सोने की परत चोरी का मामला, जिन्हें 2019 में इलेक्ट्रोप्लेटिंग के लिए सौंपा गया था।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed