{"_id":"57f77bd94f1c1bd71326f5ed","slug":"kerala-s-cm-pinarayi-vijayan-now-a-fan-of-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केरल के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 07 Oct 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मोदी और मोदी सरकार की तारीफ की है। गुरुवार को कोझीकोड में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। विजयन ने कहा कि मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि राज्य के विकास के लिए फंड की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के साथ उनके राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन विकास के मुद्दे पर दोनों एकमत हैं।
विजयन ने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से जल्द ही राज्य की सड़कें दुरुस्त होंगी।
विजयन की मानें तो पहले की बात कुछ और थी, लेकिन अब की स्थिति कुछ और है, केंद्र सरकार राज्य की मदद के लिए तैयार है। हालांकि विजयन के आलोचकों ने उन पर मोदी की नकल उतारने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इससे पहले कई मौकों पर विजयन को मोदी की आलोचना करते हुए पाया गया है और विजयन केंद्र सरकार पर राज्य के साथ भेदभाव का आरोप लगाते रहे हैं, लेकिन अब अचानक आए उनके सुरों में बदलाव से विपक्ष भी हैरान है।
विज्ञापन