फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala RMP leader Hariharan arrested over sexist remarks against Shailaja and Manju Warrier

Kerala: आरएमपी नेता हरिहरन गिरफ्तार, सीपीएम नेता केके शैलजा-मंजू वारियर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

Fri, 17 May 2024 06:47 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोट Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 17 May 2024 06:47 PM IST
सार

पुलिस ने 12 मई को हरिहरन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 509 और 153 के तहत मामला दर्ज किया। स्टेशन जमानत पर रिहा होने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की।

विज्ञापन
Kerala RMP leader Hariharan arrested over sexist remarks against Shailaja and Manju Warrier
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केरल में रिवोल्यूशनरी मार्क्सवादी पार्टी (आरएमपी) नेता केएस हरिहरन को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उनपर सीपीआई(एम) नेता केके शैलजा और मलयालम फिल्म अभिनेत्री मंजू वारियर के खिलाफ टिप्पणी करने का आरोप है। एक अधिकारी ने बताया कि वडकारा पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी दर्ज की और फिर स्टेशन जमानत पर उन्हें रिहा कर दिया गया। 
विज्ञापन


बता दें कि जब  किसी आरोपी को गिरफ्तारी के बाद और अदालत में पेश करने से पहले थाने से जमानत दी जाती है, उसे स्टेशन जमानत कहते हैं। यह कम गंभीर अपराधों के मामलों में दिया जाता है। 11 मई को वडकारा में एक बैठक के दौरान हरिहरन ने आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी। उनके खिलाफ अखिल भारतीय लोकतांत्रिक महिला संघ (एआईडीडब्ल्यूए) की शिकायत के आधार पर ही उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


12 मई को दर्ज किया गया था मामला
पुलिस ने 12 मई को हरिहरन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 509 और 153 के तहत मामला दर्ज किया। स्टेशन जमानत पर रिहा होने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। हरिहरन ने कहा, "केरल में कई लोग अपनी भाषा में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं, लेकिन उनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जाता।" उन्होंने आगे कहा कि उनके बयान के बाद उन पर और उनकी पार्टी के नेता केके रेमा पर सोशल मीडिया पर हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिहरन ने आगे कहा कि उन्होंने जो भी कुछ कहा वह गलत था, इसके लिए उन्हें खेद है। उन्होंने बताया कि उनके आवास के बाहर बम फेंका गया, लेकिन किसी को भी इस मामले में नहीं पकड़ा गया। उनकी इस टिप्पणी से राजनीति में बड़ा तूफान फैल गया। उनकी पार्टी के आलाकमान और यूडीएफ ने भी इसकी आलोचना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed