फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala rain: Sushma Swaraj said passports damaged in floods will be replaced free of cost

सुषमा स्वराज का ऐलान, बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए पासपोर्ट को मुफ्त में बदलेगी सरकार

Mon, 13 Aug 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Aug 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
Kerala rain: Sushma Swaraj said passports damaged in floods will be replaced free of cost

केरल में इन दिनों भारी बारिश का कहर छाया हुआ है। ज्यादातर जिले पानी से लबालब हैं। ऐसे में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को घोषणा की है कि बाढ़ में जिन लोगों के पासपोर्ट क्षतिग्रस्त हुए हैं उनके पासपोर्ट को सरकार मुफ्त में बदलेगी।

विज्ञापन


स्वराज ने ट्वीट करते हुए लिखा, केरल में आई अभूतपूर्व बाढ़ की वजह से वहां भारी नुकसान हुआ है। हमने निर्णय लिया है कि जैसे ही स्थिति सामान्य हो जाएगी, बाढ़ की वजह से क्षतिग्रस्त हुए पासपोर्ट को मुफ्त में बदला जाएगा। कृपया संबंधित पासपोर्ट केंद्र से संपर्क करें।
विज्ञापन


बता दें कि गृह मंत्रालय ने रविवार को बताया था कि मानसून के इस मौसम में सात राज्यों में बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं में अभी तक 774 लोगों की मौत हुई है। गृह मंत्रालय के नेशनल इमर्जेंसी रिस्पांस सेंटर (एनईआरसी) के मुताबिक बाढ़ और बारिश के कारण केरल में 187, उत्तर प्रदेश में 171, पश्चिम बंगाल में 170 और महाराष्ट्र में 139 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों में कहा गया है कि गुजरात में 52, असम में 45 और नगालैंड में आठ लोगों की मौत हुई है। केरल में 22 और पश्चिम बंगाल में पांच लोग लापता भी हैं। राज्यों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 245 लोग जख्मी हुए हैं। केरल की बात करें तो हजारों लोग बेघर हो गए हैं। 14 में से 10 जिले बाढ़ की चपेट में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed