फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: Police action in the suicide case of a nursing student, three students taken into custody

Kerala: नर्सिंग छात्रा की आत्महत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई, तीन छात्राओं को हिरासत में लिया

Fri, 22 Nov 2024 12:55 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 22 Nov 2024 12:55 AM IST
सार

केरल में नर्सिंग छात्रा की आत्महत्या मामले में पुलिस ने तीन छात्राओं को हिरासत में लिया है। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि तीनों छात्राओं पर पीड़िता को उकसाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Kerala: Police action in the suicide case of a nursing student, three students taken into custody
युवक ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

15 नवंबर को केरल के पथानामथिट्टा जिले के चुट्टीपारा के एक नर्सिंग कॉलेज में एक छात्रा के आत्महत्या मामले में पुलिस ने तीन छात्राओं को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि पिछले सप्ताह पथानामथिट्टा जिले में एक नर्सिंग छात्रा की आत्महत्या के सिलसिले में गुरुवार को तीन छात्राओं को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
पुलिस के सूत्रों ने बताया कि शिकायत में नामजद छात्र हिरासत में हैं और बाद में उनकी गिरफ्तारी दर्ज की जाएगी और उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया जाएगा। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने भी केरल स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय को घटना की जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि मृतका अम्मू सजीव की सहपाठी तीन छात्राओं को हिरासत में लिया गया है। अम्मू चुट्टीपारा के एसएमई नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की अंतिम वर्ष की छात्रा थी। पुलिस के अनुसार, तिरुवनंतपुरम की मूल निवासी अम्मू सजीव ने कथित तौर पर छात्रावास की इमारत की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने की थी जान का खतरा होने की शिकायत
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले उसने अपनी डायरी में "मैं छोड़ रही हूं" शब्द लिखे थे। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता सजीव ने पहले कॉलेज के प्रिंसिपल से शिकायत की थी कि उनकी बेटी को उसके सहपाठियों द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और उसकी जान को खतरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed