फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala POCSO case Nilambur motivational speaker detained Philip Mampad allegations former police officer

Kerala: केरल के मोटिवेशनल स्पीकर और पूर्व पुलिस अफसर पर पॉक्सो केस, नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप

Fri, 13 Feb 2026 12:52 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 13 Feb 2026 12:52 PM IST
सार

केरल पुलिस ने पूर्व सब-इन्स्पेक्टर और मोटिवेशनल स्पीकर को पॉक्सो एक्ट के तहत हिरासत में लिया है। उन पर एक नाबालिग लड़की ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Kerala POCSO case Nilambur motivational speaker detained Philip Mampad allegations former police officer
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल के नीलांबुर में पुलिस ने शुक्रवार को एक मोटिवेशनल स्पीकर और पूर्व पुलिस अधिकारी को हिरासत में लिया। उन पर प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज हुआ है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति का नाम फिलिप मम्पाड है। वह युवाओं के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से मोटिवेशनल क्लास चलाने के लिए जाने जाते हैं। एक नाबालिग लड़की की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया 
यह मामला सबसे पहले गुरुवार को कोझिकोड के चेवयूर पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था। बाद में जांच आगे बढ़ाने के लिए इसे नीलांबुर पुलिस को सौंप दिया गया। नीलांबुर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग लड़की के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसी आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kerala: कांग्रेस नेता राहुल ममकूटथिल को केरल हाईकोर्ट से बड़ी राहत, दुष्कर्म मामले में मिली अग्रिम जमानत
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस का कहना है कि औपचारिक गिरफ्तारी होने के बाद ही मामले से जुड़ी और जानकारी साझा की जाएगी। फिलिप मम्पाड केरल पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात रह चुके हैं। उन्होंने पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और मेंटरिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए पुलिस की नौकरी से समय से पहले रिटायरमेंट (वीआरएस) ले लिया था। इसके बाद वह युवाओं के बीच एक मार्गदर्शक के रूप में काफी लोकप्रिय हो गए थे। अब इस गंभीर आरोप के बाद पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed