फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala : One person killed, four others injured in a blast at a quarry in Thrissur district

केरल: त्रिशूर जिले की खदान में विस्फोट में एक शख्स की मौत, चार अन्य घायल

Mon, 21 Jun 2021 10:48 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, त्रिशूर।
पीटीआई, त्रिशूर। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 21 Jun 2021 10:48 PM IST
सार

केरल के त्रिशूर जिले में एक खदान में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Kerala : One person killed, four others injured in a blast at a quarry in Thrissur district
खदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

केरल के त्रिशूर जिले में सोमवार को एक खदान में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। जिले के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि तलप्पिल्ली तालुक में मुल्लुरकारा पंचायत में गैर-लाइसेंसशुदा खदान से घटना के बारे में जानकारी मिली। अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति समेत चार अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घायलों को त्रिशूर में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि कुछ समय से खदान में काम नहीं चल रहा था क्योंकि उसका लाइसेंस वापस ले लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खदान में रखे विस्फोटक में धमाका होने से घटना हुई। पुलिस ने धमाके की वजह का पता लगाने के लिये जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed