फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala nursing student 'forced' to drink toilet cleaner by seniors

नर्सिंग कॉलेज में सीनियर्स ने दलित छात्रा को जबरन पिलाया टॉयलेट क्लीनर

Wed, 22 Jun 2016 03:10 PM IST
एजेंसी/गुलबर्ग (बंगलुरू)
एजेंसी/गुलबर्ग (बंगलुरू) Updated Wed, 22 Jun 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
Kerala nursing student 'forced' to drink toilet cleaner by seniors
- फोटो : demo pics
कर्नाटक की राजधानी बंगलुरू के एक नर्सिंग कॉलेज में दलित छात्रा से रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो सीनियर छात्राओं ने पीड़ित छात्रा को जबरन टॉयलेट क्लीनर पीने के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन


टॉयलेट क्लीनर पीने की वजह से पीड़ित छात्रा की हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में उसे केरल के कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूरा मामला बंगलुरू के गुलबर्ग स्थित अल कमर नर्सिंग कॉलेज का है। जहां पढ़ने वाली पीड़िता को कॉलेज के सीनियर्स ने उस समय घेर लिया जब वह अपने हॉस्टल में रहने के लिए आई। पीड़िता पहले सेमेस्टर की छात्रा है। अल कमर नर्सिंग कॉलेज, केरल के इडेप्पल इलाके से सटा हुआ है।
विज्ञापन

केरल के अस्पताल में चल रहा ईलाज

Kerala nursing student 'forced' to drink toilet cleaner by seniors
एंटी रैगिंग हेल्पलाइन नंबर
बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रा ने करीब 5 महीने पहले ही इस कॉलेज में एडमिशन लिया था। पीड़िता से रैगिंग की घटना उस समय सामने आई जब वह अपने हॉस्टल में पहुंची।

पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि पानी की कमी के चलते कॉलेज में छुट्टी कर दी गई थी। जिसके चलते ज्यादातर छात्राएं अपने घर चली गई। पीड़िता ने अपने सप्लीमेंट्री परीक्षा की तैयारियों के चलते अपने घर नहीं जाकर हॉस्टल में ही रहकर तैयारी की योजना बनाई।

हालांकि इसी दौरान सीनियर्स ने उसे दबोच लिया और जबरन टॉयलेट क्लीनर पीने के लिए मजबूर कर दिया। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। इलाके के एसपी शशि कुमार से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि अभी तक उन्हें एफआईआर की कॉपी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed