{"_id":"6504d2e4c3b61aee4a0558b4","slug":"kerala-nipah-virus-update-over-1000-people-in-contact-list-of-infected-school-closed-in-kozhikode-till-sept-24-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala Nipah Virus: संक्रमितों के संपर्क में आए 1080 लोगों की हुई पहचान, कोझिकोड में 24 तक स्कूल-कॉलेज बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala Nipah Virus: संक्रमितों के संपर्क में आए 1080 लोगों की हुई पहचान, कोझिकोड में 24 तक स्कूल-कॉलेज बंद
Sat, 16 Sep 2023 04:25 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sat, 16 Sep 2023 04:25 AM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा है कि संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए 1,080 लोगों की पहचान की गई है। सिर्फ शुक्रवार को 130 लोगों को ट्रैक किया गया। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों में 327 स्वास्थ्य कर्मी हैं।
विज्ञापन
Nipah Virus
विस्तार
केरल सरकार ने निपाह वायरस संक्रमण को देखते हुए कोझिकोड में सभी शैक्षणिक संस्थान 24 सितंबर तक बंद रहने की घोषणा की है। इसमें स्कूल, कॉलेज और ट्यूशन सेंटर शामिल भी हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि अगले पूरी सप्ताह ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा है कि संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए 1,080 लोगों की पहचान की गई है। सिर्फ शुक्रवार को 130 लोगों को ट्रैक किया गया। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों में 327 स्वास्थ्य कर्मी हैं।
विज्ञापन
वीना जॉर्ज ने कहा कि कोझिकोड के अलावा दूसरे जिलों में कुल 29 लोग निपाह संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए हैं। इनमें 22 मलप्पुरम से, एक वायनाड से और तीन-तीन कन्नूर और त्रिशूर से हैं। उन्होंने कहा कि उच्च जोखिम वाली श्रेणी में 175 आम लोग और 122 स्वास्थ्यकर्मी हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की संख्या बढ़ने की संभावना है, क्योंकि 30 अगस्त को मरने वाले व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
सबरीमाला तीर्थयात्रा के लिए दिशानिर्देश जारी करे राज्य सरकार...
केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राज्य सरकार से कहा कि निपाह के प्रकोप को देखते हुए अगर जरूरी हो तो मासिक पूजा के लिए खुलने पर सबरीमाला तीर्थयात्रा के लिए दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे। कोर्ट ने त्रावणकोर देवासम बोर्ड कमिश्नर को स्वास्थ्य सचिव से बातचीत कर इस मामले पर फैसला लेने को कहा।
विज्ञापन
बता दें, पथानामथिट्टा जिले में पहाड़ी की चोटी पर स्थित सबरीमाला मंदिर हर महीने में पांच दिनों के लिए खुलता है। इस महीने यह रविवार को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुलेगा। राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि निपाह वायरस के खतरे के बाद उत्तरी कोझिकोड जिले में प्रतिबंध लगाए गए हैं।
निपाह के अब तक छह मामले
केरल में निपाह संक्रमण के मामले बढ़कर छह पहुंच गए हैं, जिनमें से अब तक दो लोगों की मौत हुई है। वहीं दूसरी ओर नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने ऑस्ट्रेलिया से निपाह वायरस के लिए मोनोक्लोनल एंटीबॉडी मंगा ली हैं। पांच वर्ष पहले 2018 में जब निपाह के मामले मिले, तब भी ऑस्ट्रेलिया से मोनोक्लोनल एंटीबॉडी आईं हालांकि संक्रमण का प्रसार नहीं बढ़ने पर इनका इस्तेमाल नहीं हुआ।
निपाह, टीबी, डेंगू का टीका मिलेगा जल्द
आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने कहा कि आईसीएमआर की पूरी टीम नए टीका विकसित करने में जुटी हुई है। अगले दो से तीन महीने में डेंगू के टीके का देश भर के अस्पतालों में ट्रायल शुरू होने वाला है। टीबी और निपाह को लेकर भी टीका की खोज करने का विचार है। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग कहते हैं कि केरल में ही निपाह संक्रमण क्यों बार-बार हो रहा है? सही मायने में उनके पास इसका जबाव नहीं है। क्योंकि यह वायरस चमगादड़ों के जरिये इंसानों तक पहुंचता है। अक्सर किसी बगीचे में एक संक्रमित चमगादड़ किसी फल को खाता है तो वायरस उस फल पर लंबे समय तक रहता है और फिर वह इंसानों तक पहुंचता है।