फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala News updates partner swapping case complainant hacked to death in Kottayam

Kerala: 26 वर्षीय महिला की गला काटकर हत्या, पार्टनर अदला-बदली गैंग के खिलाफ की थी शिकायत

Fri, 19 May 2023 04:45 PM IST
गुलाम अहमद पीटीआई, कोट्टयम (केरल)
पीटीआई, कोट्टयम (केरल) Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 19 May 2023 04:45 PM IST
सार

बताया गया है कि इसी साल जनवरी में पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर पार्टनर की अदला-बदली में शामिल एक गिरोह का पर्दाफाश किया था। मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में महिला के पति सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Kerala News updates partner swapping case complainant hacked to death in Kottayam
केरल पुलिस - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल में पार्टनर अदला-बदली मामले में शिकायतकर्ता 26 वर्षीय महिला की शुक्रवार को गला काटकर हत्या कर दी गई। मामला कोट्टयम जिले का है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह मनारकाडु इलाके में महिला का शव घर में खून से लथपथ पाया गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। महिला अपने पिता के घर पर रह रही थी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़िता महिला अपने पति से अलग रह रही थी, जो पार्टनर अदला-बदली के मामले में आरोपी है। वारदात के समय महिला के पिता और भाई काम पर गए थे और बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मृतक महिला के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में उसके पति पर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। बताया गया है कि इसी साल जनवरी में पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर पार्टनर की अदला-बदली में शामिल एक गिरोह का पर्दाफाश किया था। मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में महिला के पति सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed