फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala news updates Man throws petrol-filled bottle at BEVCO outlet many injured

Kerala: सिरफिरे युवकों ने बेवको आउटलेट पर किया हंगामा, महिलाओं से की बदसलूकी; घर में घुसे पुलिसकर्मी की पिटाई

Sat, 17 Jun 2023 02:35 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 17 Jun 2023 02:35 AM IST
सार

Kerala: रविपुरम के पास केरल राज्य पेय निगम (बेवको) के एक आउटलेट पर शुक्रवार को कर्मचारियों के साथ झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने पेट्रोल से भरी बोतल फेंक दी, जिसमें दो लोग घायल हो गए। वहीं, एक अन्य मामले में एक पुलिसकर्मी ने घर में घुसकर हंगामा किया जिसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Kerala news updates Man throws petrol-filled bottle at BEVCO outlet many injured
बोतल फेंकते हुए आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल के रविपुरम के पास केरल राज्य पेय निगम (बेवको) के एक आउटलेट पर शुक्रवार को कर्मचारियों के साथ झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने पेट्रोल से भरी बोतल फेंक दी, जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बोतल फेंकने वाले एर्नाकुलम निवासी की तलाश की जा रही है, जबकि उसके साथी सोनू कुमार (25 वर्षीय) को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों ने कथित तौर पर आउटलेट की एक महिला कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार किया, जिसके कारण कर्मचारियों के साथ झगड़ा हुआ, जिसके बाद पुलिस को सतर्क कर दिया गया।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सोनू कुमार को हिरासत में ले लिया जबकि दूसरा फरार हो गया। बाद में वह आया और पेट्रोल से भरी बीयर की बोतल फेंक दी, जिससे दो लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि बोतल के कांच के टुकड़ों से आउटलेट के एक कर्मचारी और एक ग्राहक को मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर पुलिसकर्मी ने किया हंगामा, हुई पिटाई

केरल के तिरुवनंतपुरम के पलायम में एक पुलिस अधिकारी पर कथित तौर पर लोगों के एक समूह द्वारा हमला किया गया। पुलिसकर्मी पर आरोप है कि वह नशे की हालत में एक घर में घुस गया और हंगामा किया। पुलिस ने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मी शराब के नशे में एक घर में घुस गया और हंगामा करने लगा। यह कथित घटना शुक्रवार सुबह हुई।

आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान केरल पुलिस के दूरसंचार संचार (वायरलेस) विभाग के एक सिविल पुलिस अधिकारी आर बीजू के रूप में हुई है। परिवार के एक सदस्य द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के अनुसार, शुक्रवार की सुबह बीजू कथित तौर पर पलायम के पास बेकरी जंक्शन में एक घर में घुस गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है उसने घर के अंदर हंगामा करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने कहा कि शोर सुनकर पड़ोसी बाहर आए और उसे खदेड़ कर सड़क पर भेज दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हमले में शामिल लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीजू ने एक महीने से अधिक समय से कार्यालय में रिपोर्ट नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed