{"_id":"6783715f966fe838250ccbba","slug":"kerala-news-kerala-police-road-accident-murder-suicide-other-news-in-hindi-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: लड़की का 62 लोगों ने किया यौन शोषण, 14 पुलिस हिरासत में; शख्स ने पड़ोसी की हत्या के बाद आत्महत्या की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: लड़की का 62 लोगों ने किया यौन शोषण, 14 पुलिस हिरासत में; शख्स ने पड़ोसी की हत्या के बाद आत्महत्या की
Sun, 12 Jan 2025 01:08 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 12 Jan 2025 01:08 PM IST
सार
केरल महिला आयोग ने अपनी तरफ से एक मामला दर्ज किया और पथानामथिट्टा के पुलिस अधीक्षक को यौन उत्पीड़न के मामले में तुरंत रिपोर्ट सौंपने को कहा।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
विस्तार
केरल के पथानामथिट्टा में एक दलित लड़की के साथ यौन शोषण के मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि कई अन्य लोगों को भी इस मामले में पुलिस हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और कई अधिक गिरफ्तारी होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि दो अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में कुल नौ मामले दर्ज हैं। लड़की की उम्र फिलहाल 18 साल है, उसने अपनी शिकायत में बताया कि जब वह 13 साल की थी तब से उसके साथ 62 लोगों ने यौन शोषण किया। पुलिस ने बताया कि उन्हें सबूत मिले कि लड़की का उसके खेल ट्रेनर, एथलीटों और सहपाथियों ने यौन शोषण किया था। केरल महिला आयोग ने अपनी तरफ से एक मामला दर्ज किया और पथानामथिट्टा के पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में तुरंत रिपोर्ट सौंपने को कहा।
थंपनूर के लॉज में पाए गए दो शव
थंपनूर के एक लॉज में दो लोग मृत पाए गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। मृतक विलाप्पिलसाला के निवासी थे और वे शनिवार को लॉज में चेक-इन किया था। मृतकों की पहचान कुमार और आशा के तौर पर की गई है। कुमार ने पहले आशा की हत्या की और फिर अपनी जान ले ली।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "पुरुष और महिला विलाप्पिलसाला में रह रहे थे। कुमार अपनी कलाई काटने के कमरे में लटका हुआ पाया गया, जबकि आशा का शव पास ही पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच के अनुसार, कुमार ने अपनी जिंदगी खत्म करने से पहले आशा की हत्या कर दी।" उन्होंने कहा कि विस्तृत जांच के बाद ही अन्य विवरण का पता लगाया जा सकता है। उनके परिवार ने शनिवार को कुमार और आशा के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
त्रिशूर में सड़क पार करने के दौरान बस ने मारी टक्कर, मौत
त्रिशूर में सुबह की प्रार्थना के लिए पैरिश चर्च जा रही दो बुजुर्ग महिलाओं को एक सरकारी बस ने टक्कर मार दी। व्यस्त सड़क को पार करने की कोशिश करने के दौरान यह घटना घटी। मृतक चियाराम के पास के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरी दूसरी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था जहां उनकी मौत हो गई।