{"_id":"5a2d14504f1c1b8d698c0ca8","slug":"kerala-mother-kills-her-eight-day-old-baby-for-not-having-her-colour","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरलः कलयुगी मां ने 8 दिनों के मासूम का गला घोंटा, वजह चौंकाने वाली ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केरलः कलयुगी मां ने 8 दिनों के मासूम का गला घोंटा, वजह चौंकाने वाली
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sun, 10 Dec 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : The Asian Age
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के कट्टापाना से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरत में पड़ जायेगा। बच्चा अगर मां की आंखों से ओझल हो जाये तो मां उसकी आस में डूब जाती है। यहां तक की खाना- पीना भी छोड़ कर अपने लाल के इंतजार में टकटकी लगाए उसके आने का इंतजार करती है।
विज्ञापन
दरअसल कट्टापाना के पास मुरीक्कट्टुकुडी में एक कलयुगी मां ने अपने आठ दिनों के मासूम बेटे की जान सिर्फ इसलिए ले ली क्योंकि उसका चेहरा और कलर उसके पति से नहीं मिलता था।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी मां को बच्चे की हत्या के लिए हिरासत में ले लिया है। महिला की पहचान संध्या (28) के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने अपने बच्चे की जान उसके गले में कपड़ा बांध ली है। पुलिस ने यह भी बताया कि महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
पढ़ें- फोर्टिस अस्पताल पर सरकार का शिकंजा, बच्ची की मौत केस में FIR
उसने पूछताछ में बताया कि उसने अपने बच्चे को इसलिए मारा क्योंकि उसकी शक्ल उसके पति के चेहरे और कलर से मेल नहीं खाती थी। घटना के बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की शादी 10 साल पहले हुई थी, जिससे उसे एक बच्चा भी है जो अभी 9 साल का है। पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।