फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala local activist found dead in panchayat office in malappuram

Kerala: पंचायत भवन में फांसी पर लटका मिला सामाजिक कार्यकर्ता का शव, परिजनों ने पंचों पर लगाए आरोप

Fri, 26 May 2023 03:27 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 26 May 2023 03:27 PM IST
सार

परिजनों का आरोप है कि उनके घर के नजदीक प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन के लिए एक यूनिट लगाई जा रही थी, जिसके विरोध में अब्दुरजाक ने पंचायत में कई बार शिकायत की थी। हालांकि पंचायत द्वारा अब्दुरजाक की शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था।

विज्ञापन
kerala local activist found dead in panchayat office in malappuram
क्राइम सीन - फोटो : pixabay

विस्तार

केरल के मलाप्पुरम जिले में एक सामाजिक कार्यकर्ता का शव बरामद हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता का शव पंचायत भवन परिसर में फांसी पर लटका मिला। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है लेकिन जांच के बाद ही मौत का असल कारण सामने आएगा। मृतक के परिवार ने गांव की पंचायत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस, परिजनों के आरोपों की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
खबर के अनुसार, मलाप्पुरम जिले के पुलिक्कल गांव में रहने वाला अब्दुरजाक का शव गांव के पंचायत भवन के परिसर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ बरामद हुआ। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उनके घर के नजदीक प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन के लिए एक यूनिट लगाई जा रही थी, जिसके विरोध में अब्दुरजाक ने पंचायत में कई बार शिकायत की थी। हालांकि पंचायत द्वारा अब्दुरजाक की शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था, जिससे अब्दुरजाक परेशान था।
विज्ञापन


पंचायत पर लगे गंभीर आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंचायत भवन के बरामदे में अब्दुरजाक का शव फांसी पर लटका मिला। साथ ही उसके शव के पास ही वह शिकायती पत्र भी पड़े थे, जो उसने प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन की यूनिट के संबंध में दिए थे। कोंडोट्टी पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। स्थानीय लोगों ने भी बताया कि अब्दुरजाक के घर के पास कचरा प्रबंधन की यूनिट लगाई गई थी, जिसके खिलाफ उसने कई बार शिकायत की थी लेकिन पंचायत की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं पुलिक्कल पंचायत ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed