फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala liquor policy row udf accused favour for bar owners udf demand minister resignation

Kerala: दिल्ली के बाद अब केरल में शराब नीति पर विवाद, विपक्षी यूडीएफ ने की न्यायिक जांच की मांग

Sat, 25 May 2024 08:25 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 25 May 2024 08:25 PM IST
सार

यूडीएफ नेता एमएम हसन ने कहा कि राज्य के पर्यटन मंत्री पीए मोहम्मद रियास ने शराब नीति को बदलने के लिए दबाव बनाया। यूडीएफ के अनुसार, इस मामले में राजस्व मंत्री एम बी राजेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
kerala liquor policy row udf accused favour for bar owners udf demand minister resignation
केरल शराब नीति पर विवाद - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली शराब नीति में हुए कथित घोटाले की चर्चा पूरे देश में है, अब केरल में भी शराब नीति घोटाला होने का दावा किया जा रहा है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने शराब नीति के कथित घोटाले का आरोप लगाते हुए राजस्व और पर्यटन मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। 
विज्ञापन

शराब नीति के कथित घोटाले की न्यायिक जांच की मांग
यूडीएफ ने ये भी मांग की है कि क्राइम ब्रांच के बजाय शराब नीति घोटाले की न्यायिक जांच कराई जाए, तभी असल सच्चाई सामने आ सकेगी। यूडीएफ का आरोप है कि शराब नीति में कई करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। दरअसल केरल की लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट की सरकार अपनी ड्राई डे नीति को खत्म करने पर विचार कर रही है। अभी केरल में हर महीने की पहली तारीख को ड्राई डे होता है। जैसे ही ये रिपोर्ट सार्वजनिक हुईं केरल में राजनीतिक हंगामा शुरू हो गया है। यूडीएफ ने आरोप लगाया कि एलडीएफ सरकार ने ड्राई डे नीति को खत्म करने के एवज में राज्य के बार मालिकों से करोड़ों रुपये की रिश्वत ली है। 
विज्ञापन


सीएम विजयन के दामाद पर आरोप
यूडीएफ नेता एमएम हसन ने कहा कि राज्य के पर्यटन मंत्री पीए मोहम्मद रियास ने शराब नीति को बदलने के लिए दबाव बनाया। यूडीएफ के अनुसार, इस मामले में राजस्व मंत्री एम बी राजेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। यूडीएफ का आरोप है कि पर्यटन मंत्री को बचाने के लिए पुलिस में शिकायत की गई है। मोहम्मद रियास राज्य के सीएम पी विजयन के दामाद हैं। यूडीएफ के इस दावे की वजह एक वायरल ऑडियो क्लिप है, जो कथित तौर पर बार मालिकों की एसोसएशन के सदस्य की बताई जा रही है। इस ऑडियो क्लिप में कहा गया है कि अपने मन मुताबिक शराब नीति बनवाने के लिए पैसे देने पड़ेंगे। यूडीएफ ने आरोप लगाया है कि शराब नीति के लिए 20 करोड़ रुपये की रिश्वत दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूडीएफ ने मंत्रियों का मांगा इस्तीफा
विपक्षी गठबंधन का कहना है कि ऐसा नहीं हो सकता है कि राजस्व मंत्री और पर्यटन मंत्री बिना सीएम की मंजूरी के ड्राई डे नीति में बदलाव की गारंटी दे सकें। यूडीएफ ने दोनों मंत्रियों के इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राजस्व मंत्री के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी किया। हालांकि एलडीएफ का कहना है कि शराब नीति में बदलाव पर कोई विचार नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed