{"_id":"6418bee0b42dd0815c0d0f46","slug":"kerala-life-mission-scam-case-ed-arrests-santhosh-eapen-md-of-unitac-builders-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"LIFE Mission Scam: ED ने यूनिटेक बिल्डर्स के एमडी संतोष एपेन को किया गिरफ्तार, 3.80 करोड़ कमीशन देने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
LIFE Mission Scam: ED ने यूनिटेक बिल्डर्स के एमडी संतोष एपेन को किया गिरफ्तार, 3.80 करोड़ कमीशन देने का आरोप
Tue, 21 Mar 2023 07:29 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: गुलाम अहमद
Updated Tue, 21 Mar 2023 07:29 PM IST
सार
संतोष एपेन ने खुलासा किया था कि त्रिशूर के वाडाकंचेरी में लाइफ मिशन हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए यूएई रेड क्रिसेंट (UAE Red Crescent) से प्राप्त 7.75 करोड़ रुपये में से 3.80 करोड़ रुपये विभिन्न अधिकारियों को कमीशन के रूप में दिए थे।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को केरल के लाइफ मिशन घोटाला मामले में यूनिटेक बिल्डर्स के प्रबंध निदेशक संतोष एपेन को गिरफ्तार किया है। ईडी के सूत्रों ने संतोष की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इसके बाद संतोष को मंगलवार को कोर्ट के सामने पेश किया गया। कोर्ट ने संतोष को 23 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया। बता दें, संतोष एपेन ने खुलासा किया था कि त्रिशूर के वाडाकंचेरी में लाइफ मिशन हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए यूएई रेड क्रिसेंट (UAE Red Crescent) से प्राप्त 7.75 करोड़ रुपये में से 3.80 करोड़ रुपये विभिन्न अधिकारियों को कमीशन के रूप में दिए थे।
ईडी की पूछताछ में संतोष ने खुलासा किया था कि उन्होंने कुछ बैंक अधिकारियों की मदद से अमेरिकी डॉलर के रूप में भारतीय धन का आदान-प्रदान किया था और इसे तिरुवनंतपुरम स्थित यूएई वाणिज्य दूतावास के पूर्व अकाउंटेंट खालिद शौकरी को सौंप दिया था। साथ ही उन्होंने ईडी अधिकारियों को बताया था कि सोना तस्करी मामले की आरोपी स्वप्ना सुरेश, पीएस सरित और संदीप नायर के कहने के अनुसार उन्होंने वाणिज्य दूतावास के अधिकारी को डॉलर दिए थे।
बता दें, ईडी ने इससे पहले मामले में केरल सीएमओ के पूर्व प्रमुख सचिव एम शिवशंकर को गिरफ्तार किया था। ईडी के मुताबिक, एम शिवशंकर ने 2019 के लाइफ मिशन घोटाले में कथित रूप से रिश्वत के रूप में कमीशन जुटाने में सक्रिय सहयोग दिया।
विज्ञापन
लाइफ मिशन से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सीबीआई की प्राथमिकी और केरल सरकार के सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (वीएसीबी) की शिकायत से जुड़ा है, जो यूनिटेक बिल्डर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और साने वेंचर्स एलएलपी के खिलाफ है। मामला लाइफ मिशन परियोजना से कुछ व्यक्तियों द्वारा प्राप्त संदिग्ध आर्थिक लाभ और कुछ लोक सेवकों सहित विभिन्न व्यक्तियों द्वारा प्राप्त अवैध रिश्वत से जुड़ा है।
क्या है मामला
लाइफ मिशन योजना के माध्यम से त्रिशूर जिले के वडक्कनचेरी में 140 परिवारों के लिए घर बनाने करार किया गया था। इस योजना कि लिए 18.50 करोड़ रुपये में से 14.50 करोड़ रुपये रेड क्रीसेंट द्वारा संयुक्त अरब अमीरात वाणिज्य दूतावास के माध्यम से दिए गए हैं। अनुबंध में शेष राशि का उपयोग करके एक स्वास्थ्य देखभाल केंद्र के निर्माण का उल्लेख किया गया है। यूनिटेक बिल्डर्स के प्रबंध निदेशक संतोष एपन ने बताया था कि स्वप्ना सुरेश सहित आरोपियों ने प्रोजेक्ट के लिए 4.48 करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी। इसके बाद आरोपी स्वप्ना सुरेश और सरिथ पीएस ने शिवशंकर पर रिश्वत लेने में मिलीभगत का आरोप लगाया था।