फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala ldf government claim eradicate extreme poverty cpm secretary mv govindan secured place world history

Kerala: अत्यधिक गरीबी खत्म होने के दावे से वामदल खुश, सीपीएम महासचिव बोले- विश्व इतिहास में जगह पक्की हुई

Sat, 01 Nov 2025 02:19 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 01 Nov 2025 02:19 PM IST
सार

केरल की एलडीएफ सरकार ने हाल ही में दावा किया है राज्य से अत्यधिक गरीबी खत्म हो गई है। सरकार के इस एलान पर वामदलों ने खुशी जाहिर की है। सीपीएम महासचिव एमवी गोविंदन ने कहा है कि समाजवाद से ही अत्यधिक गरीबी को खत्म किया जा सकता है। 

विज्ञापन
kerala ldf government claim eradicate extreme poverty cpm secretary mv govindan secured place world history
सीपीएम महासचिव एमवी गोविंदन - फोटो : एएनआई

विस्तार

केरल सरकार के राज्य से अत्यधिक गरीबी खत्म करने के दावे से वामपंथी दल बेहद खुश और उत्साहित हैं। केरल सरकार में सहयोगी पार्टी सीपीएम  के महासचिव एमवी गोविंदन ने एक बयान में कहा है कि राज्य ने विश्व इतिहास में अपनी खास जगह पक्की कर ली है। उन्होंने कहा कि केरल ने ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसे कम ही देश हासिल कर पाए हैं।
विज्ञापन


सीपीएम महासचिव ने सरकार की उपलब्धि पर जताई खुशी
सीपीएम महासचिव एमवी गोविंदन ने कहा कि 'केरल ने विश्व इतिहास में अपनी खास जगह पक्की कर ली है। राज्य उन उपलब्धियों को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जो कुछ ही देशों ने हासिल की हैं।  वैश्विक अर्थव्यवस्था का संकट इस वजह से है कि अमीर और अमीर होते जा रहे हैं और गरीब और गरीब। ऐसी व्यवस्था में अत्यधिक गरीबी को कभी भी खत्म नहीं किया जा सकता।'
विज्ञापन


सरकार ने ऐसे हटाई अत्यधिक गरीबी
गोविंदन ने कहा कि 'अत्यधिक गरीबी को खत्म करने के लिए एक वैकल्पिक नीति होनी ही चाहिए और वह है समाजवाद। केरल वैसे तो पूंजीपतियों के समाज का हिस्सा है, लेकिन वैकल्पिक नीतियों की मदद से राज्य अत्यधिक गरीबी से मुक्त हो सका है।' केरल के पूर्व मंत्री गोविंदन भी एलडीएफ सरकार की उस कैबिनेट का हिस्सा थे, जिसने राज्य से अत्यधिक गरीबी हटाने का फैसला किया था। साल 2021 में अत्यधिक गरीबी उन्मूलन परियोजना की शुरुआत की गई। जिसके तहत राज्य सरकार ने विभिन्न सर्वे की मदद से राज्य में 64 हजार अत्यधिक गरीब परिवारों की पहचान की। चार वर्षों में विभिन्न योजनाओं के जरिए इन परिवारों को अत्यधिक गरीबी से बाहर निकाला गया। हालांकि विपक्ष राज्य सरकार के दावे को फर्जी बताकर खारिज कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Karnataka: 'हिंदी-अंग्रेजी हमारे बच्चों की प्रतिभा को कमजोर कर रहीं', कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया का बयान


गोविंदन ने भाजपा पर साधा निशाना
गोविंदन ने बताया कि नीति आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सिर्फ 0.7 प्रतिशत अत्यधिक गरीब जनता ही केरल में रहती है। वहीं उत्तर के राज्यों में ये आंकड़ा 30-32 प्रतिशत तक है। सीपीएम ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि भाजपा शासित एक भी राज्य अभी तक ये उपलब्धि हासिल क्यों नहीं कर पाया है? गोविंदन ने कहा कि केरल में एलडीएफ सरकार आम लोगों के साथ खड़ी है। 

चीनी राजदूत ने केरल सरकार को दी बधाई
केरल को अत्यधिक गरीबी से मुक्त राज्य घोषित किए जाने पर चीन के राजदूत शू फेईहोंग ने बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि गरीबी खत्म करना पूरी मानवता का साझा मिशन है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस बधाई के लिए उनका धन्यवाद किया और कहा कि यह उपलब्धि सामाजिक न्याय और मानवीय गरिमा के प्रति केरल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। शनिवार को मुख्यमंत्री ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि केरल अब अत्यधिक गरीबी से मुक्त राज्य है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed