फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: Kumbalangi will become the countrys first sanitary napkin free village, distribute 5000 special menstrual cups to women

केरल: कुंबलांगी देश का पहला सैनेटरी नैपकिन मुक्त गांव होगा, महिलाओं को बांटे 5000 विशेष मैनस्ट्रुअल कप 

Thu, 13 Jan 2022 12:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 13 Jan 2022 12:50 PM IST
सार

Sanitary Napkin-Free Village in India : गांव में 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को 5000 विशेष मैनस्ट्रुअल कप बांटे गए। हैं। इनका मासिक धर्म के दौरान इस्तेमाल किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
Kerala: Kumbalangi will become the countrys first sanitary napkin free village, distribute 5000 special menstrual cups to women
menstrual cups in kerala village - फोटो : social media

विस्तार

केरल देश में साक्षरता समेत कई मामलों में अगुआई करता है। राज्य के एर्नाकुलम जिले में अब नए शुरुआत हुई है। जिले का कुंबलांगी गांव देश का पहला सैनेटरी नैपकिन मुक्त गांव बनेगा।  

विज्ञापन


गांव में 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को 5000 विशेष मैनस्ट्रुअल कप बांटे गए। हैं। इनका मासिक धर्म के दौरान इस्तेमाल किया जा सकेगा। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गुरुवार को इस अभियान का आगाज किया। इसके तहत 18 साल और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को 5000 मासिक धर्म कप वितरित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


सांसद हिबी ईडन ने बताया कि परियोजना को एर्नाकुलम संसदीय क्षेत्र में लागू किया जा रहा है। इसके साथ ही राज्यपाल ने इस गांव को आदर्श गांव घोषित किया। आदर्श ग्राम परियोजना को प्रधानमंत्री संसदीय क्षेत्र आदर्श ग्राम योजना (एसएजीवाई) के माध्यम से क्रियान्वित किया जा रहा है।  कोच्चि में पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षणों में से एक, कुंबलांगी गांव में एक नया पर्यटक सूचना केंद्र भी शुरू किया जाएगा। यह गांव देश का पहला आर्दश पर्यटन गांव भी माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed