फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala kochin port authority massive fire broke incident waste management issue

Kerala: कचरा प्रबंधन की नाकामी? कोचिन पोर्ट अथॉरिटी समेत कई जगह लगी भीषण आग

Tue, 04 Apr 2023 10:22 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 04 Apr 2023 10:22 AM IST
सार

एमजी रोड से गुजरने वाली मेट्रो सेवा हालांकि इस आग और धुएं के चलते प्रभावित नहीं हुई लेकिन लोगों को इससे परेशानी उठानी पड़ी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
kerala kochin port authority massive fire broke incident waste management issue
केरल के कोच्चि में कई जगह हुई आग लगने की घटनाएं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल के कोच्चि शहर में सोमवार को आग लगने की कई घटनाएं हुईं। इनमें कोचिन पोर्ट अथॉरिटी की जमीन पर भीषण आग लगी तो दूसरी घटना कोच्चि के एमजी रोड इलाके की है, जहां कचरे के ढेर में आग लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


कोचिन पोर्ट अथॉरिटी की जमीन पर लगी आग
थेवारा इलाके में स्थित कोचिन पोर्ट अथॉरिटी की जमीन पर कचरा फेंका जाता है। सोमवार शाम में कचरे में आग लग गई। इसके बाद यह आग फैलकर भीषण हो गई और इसने आसपास के काफी इलाके को चपेट में ले लिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। करीब दो घंटे धधकने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन

 

एमजी रोड पर लगी आग
आग लगने की दूसरी घटना कोचिन के एमजी रोड पर हुई। जहां एक खुली जगह पर कचरा फेंका जाता है। इसी कचरे में शाम के समय आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में काला धुआं फैल गया। इससे इलाके से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एमजी रोड से गुजरने वाली मेट्रो सेवा हालांकि इस आग और धुएं के चलते प्रभावित नहीं हुई लेकिन लोगों को इससे परेशानी उठानी पड़ी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। माना जा रहा है कि यह आग किसी ने जानबूझकर लगाई थी लेकिन आरोपी का पता नहीं चल सका। 


ये भी पढ़ें- Kerala: कोच्चि के कचरा संयंत्र में आग लगने के बाद आसमान में छाया धुंआ, लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील


ब्रह्मपुरम में कचरा संयंत्र में भी आग लगने की घटना से हुई थी परेशानी
गौरतलब है कि कोच्चि में  कचरे में आग लगने की यह पहली घटनाएं नहीं हैं। बीते दिनों ही कोच्चि के ब्रह्मपुरम इलाके में भी कचरा संयंत्र में आग लगने से कई दिनों तक कोच्चि की हवा की गुणवत्ता खराब रही थी। कचरा संयंत्र में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों समेत नौसेना के हेलीकॉप्टर्स आदि की भी मदद ली गई थी। इस आग से कोच्चि की हवा की गुणवत्ता  इतनी खराब हो गई थी कि लोगों को घरों से बाहर निकलने से मना कर दिया गया था और दुकानें और प्रतिष्ठान भी बंद करने के निर्देश दिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed