फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala JP Nadda targeted the CPIM government said the heat of the gold scam reached the CM office Updates

JP Nadda: नड्डा ने माकपा सरकार पर साधा निशाना, बोले- सोना घोटाले की आंच सीएम ऑफिस तक पहुंची

Sun, 25 Sep 2022 10:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 25 Sep 2022 10:18 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि वर्तमान माकपा सरकार एक ऐसी स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रही है जहां सरकार कर्ज के जाल में फंस जाएगी। कर्ज अब लगभग दोगुना हो गया है।

विज्ञापन
Kerala JP Nadda targeted the CPIM government said the heat of the gold scam reached the CM office Updates
JP Nadda - फोटो : ANI

विस्तार

केरल के कोट्टायम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि PM ने फैसला किया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन (25 सितंबर) को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाए। जो लोग वंचित हैं उन्हें सशक्त बनाया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान माकपा सरकार एक ऐसी स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रही है जहां सरकार कर्ज के जाल में फंस जाएगी। कर्ज अब लगभग दोगुना हो गया है। यहां तक कि सीएम कार्यालय भी भ्रष्टाचार के दायरे से बाहर नहीं है। सोना घोटाले की आंच सीएम ऑफिस तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि अराजकता है, फ्रिंज तत्व बढ़ रहे हैं। हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है। मैं अपने उन कार्यकर्ताओं को सलाम करता हूं जो इन सबके बावजूद दिन-रात काम कर रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं। लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, पीएम गरीब कल्याण योजना और पीएम किसान योजना जैसी विभिन्न योजनाएं हमारी केंद्र की सरकार चला रही है। यह कल्याणकारी उपाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किए हैं। इससे देश भर के करोड़ों परिवार लाभान्वित हुए हैं।

इस दौरान भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री सपने देखने और उन्हें पूरा करने पर जोर दे रहे थे, जबकि कई लोग सिर्फ सपने देखते हैं और कभी पूरा नहीं करते। पीएम मोदी ने लगातार 20 वर्षों तक एक राज्य और फिर केंद्र के राजनीतिक प्रमुख के रूप में रहकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

‘मन की बात’ पर कार्यकर्ताओं को सलाह
नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ सुनने के बाद बूथ स्तर पर बैठक करने का निर्देश दिया। केरल के दो दिवसीय दौरे पर आए नड्डा ने यह निर्देश प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम के प्रसारण के बाद कोच्चि के करीब अलुवा में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से बात करते हुए दिया।


विपक्षी एकता पर कही यह बात
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को भाजपा से मुकाबले के लिए कांग्रेस और वाम दलों सहित विपक्ष को एकजुट करने का आह्वान किया। इस पर भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने उन पर आरोप लगाया। उन्होंने कि वे सभी पारिवारिक दल हैं। वे भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में विपक्षी नेताओं की रैली हुई। वे सभी देवीलाल की जयंती मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। उनमें दो चीजें समान हैं। एक- वे सभी पारिवारिक दल हैं और दो- सभी भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूबे हुए हैं। इनमें से कुछ जमानत पर बाहर हैं और कुछ मामलों में आरोपी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed