फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Janapakasam (Secular) Party merged with BJP, PC George said - impressed by PM Modi's development work

Kerala: लोकसभा चुनाव से पहले केरल की इस अहम पार्टी का BJP में विलय, पीसी जॉर्ज बोले- PM मोदी से प्रभावित

Wed, 31 Jan 2024 03:55 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 31 Jan 2024 03:55 PM IST
सार

तमाम अटकलों के बीच आखिरकार केरल जनपक्षम(सेक्युलर) पार्टी का भाजपा में विलय हो गया है। पार्टी विलय के बाद पीसी जॉर्ज ने कहा कि पीएम मोदी देश के लिए काम कर रहे हैं। इसलिए हम उनको समर्थन दे रहे हैं। भाजपा ने कहा कि इससे केरल में संगठन को मजबूती मिलेगी। 

विज्ञापन
Kerala Janapakasam (Secular) Party merged with BJP, PC George said - impressed by PM Modi's development work
केरल जनपक्षम(सेक्युलर) का भाजपा में विलय - फोटो : ANI

विस्तार

देश में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। जहां एक तरफ विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' अपने सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे को लेकर मंथन कर रही है। वहीं भाजपा ने '400 पार' के नारे के साथ चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इसी बीच, दक्षिण की राजनीति में भी सुगबुगाहट तेज हो गई है। कुछ दिन पहले डीएमके और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर चर्चा हुई। केरल जनपक्षम(सेक्युलर) पार्टी के अध्यक्ष पीसी जॉर्ज ने संकेत दिया था कि उनकी पार्टी भाजपा में अपना विलय कर सकती है। आखिरकार बुधवार को उन्होंने इन संकेतों को सही साबित किया है। 
विज्ञापन


केरल जनपक्षम (सेक्युलर) का भाजपा में विलय
बुधवार को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले आखिरकार पीसी जॉर्ज की पार्टी केरल जनपक्षम(सेक्युलर) का भाजपा में विलय हो गया है। केरल विधानसभा में लंबे समय तक पूंजर सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले जॉर्ज ने पीएम मोदी की खूब तारीफ की। इस दौरान तारीफ में उन्होंने कहा कि भारत को ऐसा प्रधानमंत्री कभी नहीं मिला, जो देश के विकास के लिए हर समय कार्य कर रहे हो। मेरी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच भी यही राय है कि पीएम मोदी का साथ दिया जाना चाहिए। पीसी जॉर्ज अपने बेटे शॉन और अन्य केरल जनपक्षम (सेक्युलर) नेताओं के साथ भाजपा नेता प्रकाश जावडे़कर और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। 
विज्ञापन

 

पीएम मोदी के मिशन पर जताया भरोसा- एंटनी
उनकी पार्टी का भाजपा में विलय पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटनी ने कहा कि आज पीसी जॉर्ज की पार्टी का भाजपा में विलय हुआ। पीएम मोदी के 'विकसित भारत' बनाने के दृष्टिकोण पर उन्होंने भरोसा जताया है। जॉर्ज की मौजूदगी में अनिल एंटनी ने कहा कि केरल जनपक्षम(सेक्युलर) का विलय एक ऐतिहासिक दिन है। इससे भाजपा को राज्य में मजबूती मिलेगी, जो भारत के विकास के लिए पीएम मोदी के मिशन को योगदान देगी। 


1982 में पहली बार बने थे विधायक 
कोट्टायम जिले के पूंजर विधानसभा सीट से पीसी जॉर्ज सात बार के पूर्व विधायक हैं। जॉर्ज ने कुल 33 वर्ष तक केरल विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया। खुद की पार्टी केरल जनपक्षम (सेक्युलर) बनाने से पूर्व वह केरल कांग्रेस, केरल कांग्रेस(मणि), केरल कांग्रेस(जोसेफ) समेत कई राजनीतिक दलों से जुड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed