फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Jail Department May Soon unique jail museum pay and get a feel of prison life

देश में खुल रहा है अनोखा म्यूजियम, जेल की जिंदगी का असली अनुभव लेने का मिलेगा मौका

Wed, 18 Jul 2018 05:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Updated Wed, 18 Jul 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
Kerala Jail Department May Soon unique jail museum pay and get a feel of prison life
प्रतीकात्मक तस्वीर

जेल की काल कोठरी में बंद रहना, सफेद कपड़े पहनना और सामान्य भोजन करना हम लोगों के लिए निश्चित रूप से एक दु:स्वप्न जैसा हो सकता है लेकिन केरल में यह सपना बहुत जल्द पर्यटन का आकर्षण बनने वाला है।

विज्ञापन


राज्य का कारागार विभाग एक प्रस्ताव पर सक्रियता से काम कर रहा है। इसमें उसके सेंट्रल जेलों में से एक को आम लोगों के लिए खोले जाने तथा तय शुल्क का भुगतान कर एक पूरा दिन जेल की जिंदगी ‘महसूस’ कर पाने का मौका देने की बात शामिल है। 
विज्ञापन


त्रिशूर जिले की विय्यूर केंद्रीय जेल में एक अनोखा जेल म्यूजियम खुलने वाला है। ‘भुगतान करें, और रहें का यह प्रस्ताव उसी का हिस्सा है। अगर इस प्रस्ताव को सरकार की मंजूरी मिलती है तो इसमें दिलचस्पी रखने वाले लोग जेल परिसर में जेल म्यूजियम में हिस्से के तौर पर बनने वाले एक अलग प्रांगण में 24 घंटे के लिए रह सकते हैं। जेल विभाग के सूत्रों ने बताया कि उन्हें जेल का खाना भी मुहैया कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक (जेल) आर. श्रीलेखा ने बताया, ‘प्रिजन म्यूजियम परियोजना के तहत हमने सरकार को विस्तृत प्रस्ताव भेजा है। इसमें जेल परिसर के भीतर रहना भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed