फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala Inquiry ordered following smoke incident in Kozhikode medical college MLA claims one woman dead

Kerala: कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में धुआं देखे जाने के बाद जांच के निर्देश; विधायक का दावा- एक महिला की हुई मौत

Sat, 03 May 2025 10:27 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 03 May 2025 10:27 AM IST
सार

घटना शुक्रवार रात की है। जब कोझिकोड मेडिकल कॉलेज के नए ब्लॉक में स्थित यूपीएस रूम में धुआं उठता देखा गया। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
kerala Inquiry ordered following smoke incident in Kozhikode medical college MLA claims one woman dead
कोझिकोड मेडिकल कॉलेज - फोटो : कोझिकोड मेडिकल कॉलेज

विस्तार

केरल के कोझिकोड मेडिकल कॉलेज के यूपीएस रूम में धुआं उठता देखा गया, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और धुआं उठने की वजह का पता लगाया जा रहा है। वहीं कलपेट्टा के विधायक ने दावा किया है कि कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में उनकी विधानसभा की एक महिला भर्ती थी। धुआं उठने की घटना में महिला की मौत हो गई। हालांकि अभी तक किसी अधिकारी ने महिला की मौत की वजह का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार रात की है। जब कोझिकोड मेडिकल कॉलेज के नए ब्लॉक में स्थित यूपीएस रूम में धुआं उठता देखा गया। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही मेडिकल कॉलेज के शीर्ष अधिकारियों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं बीच अस्पताल में मुहैया कराई जाएंगी।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गोवा: धार्मिक यात्रा के दौरान भगदड़, छह लोगों की मौत, 30 श्रद्धालु घायल; पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे CM सावंत
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed