{"_id":"59e5d3c14f1c1b87698b61ec","slug":"kerala-information-and-pr-dept-internal-circular-to-avoid-use-of-words-dalit-and-harijan","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरलः सरकार का फरमान सरकारी कार्यों में न हो 'दलित' और 'हरिजन' शब्दों का इस्तेमाल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केरलः सरकार का फरमान सरकारी कार्यों में न हो 'दलित' और 'हरिजन' शब्दों का इस्तेमाल
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Tue, 17 Oct 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : @dalitdiva
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के सूचना एंव जनसंपर्क विभाग द्वारा अपने आधिकारिक संचार में 'दलित' और 'हरिजन' शब्दों के इस्तेमाल पर बैन लगाने के बाद हंगामा हो रहा है। दलित कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह सब राजनीति में उनकी बढ़ती साख को कम करने के किया जा रहा है। इससे पहले केरल सरकार का SCST कमीशन विभिन्न विभागों से इन शब्दों के बैन से संबंधित रिपोर्ट मांग चुका है।
विज्ञापन
केरल के सूचना एंव जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी सर्कुलर में कहा गया है कि दोनों शब्दों के स्थान पर शेड्यूल कास्ट (SC) और शेड्यूल ट्राइब्स (ST) का इस्तेमाल किया जाए। राज्य के दलित कार्यकर्ता इससे खुश नहीं हैं।
विज्ञापन
आरटीआई मांगने पर दलित युवक को गांव छोड़ने की धमकी
विज्ञापन
दलित कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह सब दलित राजनीति के उदय को रोकने की साजिश है। दलित कार्यकर्ता और एक एनजीओ के कार्यकारी डायरेक्टर अजय कुमार ने कहा कि दलित शब्द हमेशा से महात्मा फुले और अंबेडकर के साथ लगता रहा है और यह विवादित शब्द नहीं है।
अजय ने कहा कि उन्हें तो यह शब्द सुनकर गर्व होता है। वहीं SCST कमीशन के चेयरमैन विजयकुमार का कहना है कि इस फैसले के दूरगामी परिणाम निकलकर आएंगे लेकिन अगर ऐसे शब्दों का इस्तेमाल होता रहा तो यह आगे चलकर एक राष्ट्र की भावना को खत्म कर देगा।