फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   आरटीआई मांगने पर दलित युवक को गांव छोड़ने की धमकी

आरटीआई मांगने पर दलित युवक को गांव छोड़ने की धमकी

Sun, 08 Oct 2017 11:07 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
आरटीआई मांगने पर दलित युवक को गांव छोड़ने की धमकी
आरटीआई मांगने पर दलित युवक को धमकी
विज्ञापन



उन्नाव। मौरावां थानाक्षेत्र के गांव हिम्मतपुर के मजरे जमूरपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने पति के साथ मिलकर जन सूचना अधिकार के तहत पोषाहार की सूचना मांगने पर दलित युवक को अपमानित किया। गांव छोड़ने के लिए भी धमकाया। पीड़ित ने अनुसूचित जाति आयोग को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।



जमूरपुर गांव निवासी उमेश पासवान का आरोप है कि 28 जुलाई 2017 को उसने गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ आरटीआई डालकर धात्री महिलाओं को पोषाहार का वितरण करने, 2011 से अब तक बच्चों को दिए जाने वाले पोषाहार सहित कई सूचनाएं मांगी थीं। विभाग में कागज पहुंचते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



कार्यकर्ता ने पति व परिवार को आरटीआई से सूचना मांगने की जानकारी दी। इससे बौखलाए परिवारीजनों ने सूचना मांगने वाले उमेश की मां को घर बुलाकर धमकी दी। शपथ पत्र न देने पर इकलौते बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने अनुसूचित जाति आयोग को पत्र भेजकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। साथ ही डीजीपी व एसपी को भी कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौरावां थानाध्यक्ष अमित तोमर ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं। जानकारी कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

- युवक का आरोप, गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के कामों की मांगी थी सूचना, विभाग में पत्र पहुंचने के बाद मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed