{"_id":"634a891b42fd1f3b0c344f88","slug":"kerala-human-sacrifice-case-sit-reaches-the-house-of-accused-bhagaval-singh-and-laila-to-collect-evidence","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala Human Sacrifice: आरोपी दंपति के घर पहुंची एसआईटी, NHRC ने मुख्य सचिव और डीजीपी को जारी किया नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala Human Sacrifice: आरोपी दंपति के घर पहुंची एसआईटी, NHRC ने मुख्य सचिव और डीजीपी को जारी किया नोटिस
Sat, 15 Oct 2022 03:49 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 15 Oct 2022 03:49 PM IST
सार
केरल के पथानामथिट्टा जिले में काला जादू के नाम पर दो महिलाओं की बलि देने का मामला सामने आया था। पुलिस के मुताबिक, आर्थिक मदद करने के नाम पर इन महिलाओं को बुलाया गया था। जिसके बाद उनका अपहरण किया गया और फिर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
आरोपी भगवल सिंह का घर।
- फोटो : ANI
विस्तार
केरल के पथानामथिट्टा में दो महिलाओं की मानव बलि के वीभत्स हत्या के मामले में जांच के लिए गठित की गई एसआईटी जांच में जुटी है। इस नृशंस हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जांच के सिलसिले में शनिवार को एसआईटी भगवल सिंह और लैला के घर पहुंची। यहां एसआईटी टीम ने जांच के बाद सबूत जुटाए। इस मौके पर आस-पास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, मामले में गठित विशेष जांच दल शनिवार को आरोपी भगवल सिंह और लैला के घर पहुंचा था। इस दौरान टीम के साथ विशेष रूप से प्रशिक्षित दो कुत्ते माया और मर्फी भी थे। इन दोनों कुत्तों की सहायता से एसआईटी ने दोनों आरोपियों के घर से कई अहम सबूत इकट्ठे किए। इससे पहले पूछताछ के दौरान भगवल सिंह ने कई अहम जानकारियां दी थीं। पुलिस के मुताबिक आरोपी भगवल सिंह खुद को वैद्य बताता था। इसके अलावा वह कई तरह के सामाजिक कार्यों में भी शामिल होता था। फिलहाल तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन
एनएचआरसी ने मांगी रिपोर्ट
इस मामले के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। जहां एसआईटी अपनी जांच में जुटी है। वहीं, एनएचआरसी ने भी इसे लेकर सख्त रुख अपनाया है। एनएचआरसी ने मामले में केरल के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी की है। इस नोटिस में एनएचआरसी ने दोनों अधिकारियों से जांच की स्थिति और पीड़ितों के परिवारों को भुगतान किए गए मुआवजे सहित 4 सप्ताह के भीतर इस मामले में एक रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
माकपा ने दी प्रतिक्रिया
केरल में सत्तारूढ माकपा ने दो महिलाओं की बलि की कड़ी निंदा की है। उसने अपनी ही सरकार से मांग की है वह अंधविश्वास व जादूटोना रोकने के लिए कठोर कानून बनाएं और मौजूदा कानून का सख्ती से पालन कराए। बलि की घटना ने सभी को झकझोर दिया है। ऐसी घटनाएं सिर्फ कानून से नहीं बल्कि जनांदोलनों और समाज में जागरूकता से ही रोकी जा सकती हैं। पार्टी के राज्य सचिवालय ने यह बयान जारी किया था।
क्या है मामला
हाल ही में केरल के पथानामथिट्टा जिले में काला जादू के नाम पर दो महिलाओं की बलि देने का मामला सामने आया था। पुलिस के मुताबिक, आर्थिक मदद करने के नाम पर इन महिलाओं को बुलाया गया था। जिसके बाद उनका अपहरण किया गया और फिर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने महिलाओं के शवों के टुकड़े-टुकड़े करके उन्हें जमीन में गाड़ दिया था। मामले में जांच के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
पैसा कमाने के लिए मानव बलि दी
पुलिस रिमांड रिपोर्ट के अनुसार, पति-पत्नी भगवल सिंह और लैला की जोड़ी ने मुख्य आरोपी मोहम्मद शफी के साथ मिलकर अपराध की साजिश रची थी। आरोपियों की पुलिस रिमांड रिपोर्ट में यह जिक्र किया गया है कि चौंकाने वाली मानव बलि को पैसा कमाने के लिए एक अनुष्ठान के हिस्से के रूप में पूरा किया गया था। पद्मा और रोसलिन के रूप में पहचानी गई दो मृतक महिलाओं के शवों को मंगलवार को भगवल सिंह और लैला के आवास के पास गड्ढों से निकाला गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता को पैसे का झांसा देकर लालच दिया था।