फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala High Court issues notice to Kerala Chief Minister in Dr. Vandana Das murder case

Kerala HC: डॉक्टर वंदना की हत्या मामले में केरल के मुख्यमंत्री को नोटिस जारी, मुआवजे की मांग पर हो रही सुनवाई

Mon, 22 May 2023 12:04 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 22 May 2023 12:04 PM IST
सार

कोट्टायम जिले के कडुथुरुथी इलाके की मूल निवासी और अपने माता-पिता की इकलौती संतान डॉ. वंदना दास की कोल्लम जिले के एक तालुक अस्पताल में इलाज करने के दौरान हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन
Kerala High Court issues notice to Kerala Chief Minister in Dr. Vandana Das murder case
केरल हाईकोर्ट - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल उच्च न्यायालय सोमवार को एक महिला डॉक्टर की हत्या के बाद उसके परिवार को मुआवजा देने वाली मांग की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इसी को लेकर, उच्च न्यायालय ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन

बता दें, कोट्टायम जिले के कडुथुरुथी इलाके की मूल निवासी और अपने माता-पिता की इकलौती संतान डॉ. वंदना दास की कोल्लम जिले के एक तालुक अस्पताल में इलाज करने के दौरान हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन

सोमवार को केरल उच्च न्यायालय उस याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें डॉ. वंदना दास के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार को निर्देश देने की मांग की गई है। इस पर अदालत ने केरल के मुख्यमंत्री को नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही याचिका को हत्या के बाद शुरू किए गए स्वत: संज्ञान मामले के साथ टैग करने का भी आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए एक व्यक्ति ने उसके घाव की मरहम-पट्टी करते वक्त कैंची और सर्जरी में इस्तेमाल होने वाले ब्लेड से हमला कर वंदना दास की हत्या कर दी थी। इसके बाद राज्य भर के विभिन्न अस्पतालों में स्वास्थ्य पेशेवरों, मेडिकल इंटर्न, छात्रों और हाउस सर्जनों ने सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। हत्या के विरोध में चिकित्सकों ने हड़ताल कर राज्य सरकार से अस्पतालों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभाव से नया कानून लाए जाने की मांग की थी।

केरल में महिला चिकित्सक की हत्या के सनसनीखेज मामले की जांच जिला अपराध शाखा ने अपने हाथ में ले ली थी। कोल्लम में अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए निलंबित स्कूल शिक्षक संदीप ने बुधवार को उपचार के दौरान 23 वर्षीय डॉक्टर वंदना दास की सर्जरी में इस्तेमाल होने वाले ब्लेड से हमला कर हत्या कर दी थी। उधर, युवा चिकित्सक की हत्या को लेकर राज्य में काफी आक्रोश है। चिकित्सकों के विरोध को देखते हुए राज्य सरकार ने अस्पताल सुरक्षा कानून में संशोधन करने के लिए एक अध्यादेश जारी करने का निर्णय लिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed