फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Health Minister Veena George says no new positive case of Nipah Virus

Nipah Virus: केरल में निपाह का कोई नया केस नहीं, पर 1233 लोगों पर निगरानी, इनमें 352 अति-जोखिम वाली श्रेणी में

Mon, 18 Sep 2023 09:06 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 18 Sep 2023 09:06 AM IST
सार

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि नौ वर्षीय लड़के की हालत में सुधार हो रहा है। बच्चे को वेंटिलेटर से हटाकर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। साथ ही, निपाह एहतियात के तौर पर 36,167 घरों का दौरा किया गया है।

विज्ञापन
Kerala Health Minister Veena George says no new positive case of Nipah Virus
निपाह वायरस - फोटो : iStock

विस्तार

केरल में निपाह वायरस का बढ़ता संक्रमण स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए गंभीर चिंता का कारण बना हुआ है। अब तक यहां छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है। इस बीच, राज्य के लिए राहत भरी खबर आई है। सोमवार को सरकार ने बताया कि फिलहाल राज्य में स्थिति नियंत्रण में है। राज्य में लगातार तीसरे दिन कोई भी नया रोगी नहीं मिला है।  

विज्ञापन

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि यह राज्य के लिए एक बड़ी राहत है कि वायरस का कोई नया सकारात्मक मामला सामने नहीं आया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि नौ वर्षीय बच्चे की हालत में सुधार हो रहा है। बच्चे को वेंटिलेटर से हटाकर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि चमगादड़ों में वायरस की मौजूदगी का पता लगाने के लिए 36 चमगादड़ों के नमूने लिए गए हैं और पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) को भेजे गए हैं।

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब तक 1,233 संपर्कों का पता लगाया गया है। उनमें से 352 उच्च जोखिम वाली श्रेणी में हैं। वहीं, स्थिति का जायजा लेने के लिए निपाह एहतियात के तौर पर 36,167 घरों का दौरा पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों ने उन स्थानों पर रोकथाम की गतिविधियां तेज कर दी हैं जहां निपाह वायरस की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक इतने मामले आए

बता दें कि राज्य में निपाह संक्रमण के कुल मामलों की संख्या छह है, जिनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है और चार लोगों का इलाज किया जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और आईसीएमआर के अध्ययन में पाया गया है कि सिर्फ कोझिकोड ही नहीं बल्कि पूरा राज्य इस तरह के संक्रमण से ग्रस्त है।

राज्य में बिगड़ते हालात को देखते हुए पड़ोसी राज्यों में को भी अलर्ट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी से अपील की है कि प्रभावित क्षेत्रों में फिलहाल अनावश्यक यात्रा  करने से बचें और इस वायरल संक्रमण से बचाव के लिए प्रयास करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed