फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Health Minister Veena George informed about Nipah virus patients

केरल: निपाह वायरस का इलाज कराने वाले सभी चार लोग हुए ठीक, राज्य स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

Fri, 29 Sep 2023 12:02 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 29 Sep 2023 12:02 PM IST
सार

राज्य में 16 सितंबर से एक भी निपाह वायरस के मामला सामने नहीं आया , जिसके बाद केरल सरकार ने उत्तरी जिलों में लगाए गए सभी प्रतिबंधों को वापस ले लिया।

विज्ञापन
Kerala Health Minister Veena George informed about Nipah virus patients
निपाह वायरस - फोटो : iStock

विस्तार

केरल में बढ़ते निपाह वायरस के प्रकोप के बीच राज्य स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने एक खुशखबरी दी है। उन्होंने बताया कि कोझिकोट में निपाह वायरस का इलाज करवाने वाले नौ साल का बच्चा समेत सभी चार लोग ठीक हो गए हैं। 
विज्ञापन


इस खबर को शेयर करते हुए उन्होंने अपने एक छोटे से बयान में कहा, 'दो बार टेस्ट कराने के बाद वे सभी नेगेटिव पाए गए हैं।' कुछ छह लोग वायरस का शिकार हुए थे, जिसमें से दो की मौत हो गई थी। उन दो में से एक व्यक्ति जिसकी मौत 30 अगस्त को हुई थी, उसमें इंडेक्स केस पाया गया था और उससे ही अन्य लोग संक्रमित हुए थे। 
विज्ञापन


राज्य में 16 सितंबर से एक भी निपाह वायरस के मामला सामने नहीं आया , जिसके बाद केरल सरकार ने उत्तरी जिलों में लगाए गए सभी प्रतिबंधों को वापस ले लिया। हालांकि, जिला प्राधिकारी लोगों से इस वायरस के खिलाफ सतर्कता बनाए रखने, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने का आग्रह कर रहे हैं। जिले के सभी स्कूलों को 14 सितंबर तक बंद कर दिया गया था। राज्य में 12 सितंबर को वायरस के प्रकोप की घोषणा होने के बाद से बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लास आयोजित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed