फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala: health minister Mpox case confirmed Malappuram samples 10 more people test negative Nipah virus

केरल: स्वास्थ्य मंत्री बोलीं- एमपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि हुई, निपाह जांच में 10 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

Wed, 18 Sep 2024 10:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भल्लपुरम (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भल्लपुरम (केरल) Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 18 Sep 2024 10:40 PM IST
सार

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बुधवार को बताया कि मल्लपुरम जिले में पिछले हफ्ते निपाह वायरस से मरने वाले युवक के संपर्क में आए दस अन्य लोगों के नमूने निगेटिव निकले हैं। कुल 266 लोग मृतक के संपर्क में आए थे। 

विज्ञापन
kerala: health minister Mpox case confirmed Malappuram samples 10 more people test negative Nipah virus
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बुधवार को बताया कि राज्य के मल्लपुरम जिले में मंकी पॉक्स (एमपॉक्स) के एक मामले की पुष्टि हुई है। जॉर्ज ने यह भी बताया कि जिले में पिछले हफ्ते निपाह वायरस से मरने वाले युवक के संपर्क में आए दस अन्य लोगों के नमूने निगेटिव निकले हैं। कुल 266 लोग मृतक के संपर्क में आए थे। इनमें से उच्च जोखिम श्रेणी के 26 लोगों के नमूनों के परिणाम अभी तक निगेटिव आए हैं। 

विज्ञापन


मंत्री ने एक फेसबुक पोस्ट बताया कि मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के बाद एक 38 वर्षीय व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, मल्लपुरम में मंकीपॉक्स के लक्षणों के साथ इलाज करा रहे एक व्यक्ति में बीमारी की पुष्टि हुई है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आए व्यक्ति जांच में पॉजिटिव निकला है। यहां आने वाले सभी व्यक्ति विशेषकर लक्षण वाले लोगों से अनुरोध है कि स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें और तुरंत इलाज कराएं। 
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के रोगियों के लिए आइसोलेशन सुविधाएं और उपचार की व्यवस्था की है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में भी उपचार सुविधाएं उपल्बध हैं। मंकीपॉक्स कई वर्षों से अफ्रीका के कुछ हिस्सों में एक सार्वजनिक स्वास्थ्य मुद्दा रहा है। लेकिन 2022 में यह वैश्विक चिंता का विषय बना। 
विज्ञापन
विज्ञापन




निपाह वायरस के लिए जांच में निगेटिव निकले 11 लोग
जॉर्ज ने यह भी बताया कि पिछले हफ्ते निपाह वायरस से मरने वाले 24 वर्षीय युवक के संपर्क में आए दस लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव निकली है। कुल 266 लोग मृतक के संपर्क में आए थे। इनमें से उच्च जोखिम श्रेणी के 26 लोगों के नमूनों के परिणाम अब तक निगेटिव निकले हैं। 

उन्होंने कहा कि बुधवार को संपर्क सूची में 11 नए लोगों को जोड़ा गया, जिनमें से पांच उच्च श्रेणी के जोखिम में थे। उन्होंने बताया कि संपर्क सूची में 81 स्वास्थ्य कर्मी थे। मंत्री ने स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की और हालात का जायजा लिया। युवक की मौत नौ सितंबर को हुई, जो निपाह वायरस से संक्रमित था। निपाह के मामल पहले भी कोझिकोड जिले में 2018, 2021 और 2023 में और एर्नाकुलम जिले में 2019 में देखे गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed