{"_id":"66fbc0e9fd441ccd7a096f4a","slug":"kerala-governor-arif-mohammed-khan-shawl-catches-fire-at-event-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान हुए हादसे का शिकार, दीप प्रज्वलन के दौरान शॉल में लगी आग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान हुए हादसे का शिकार, दीप प्रज्वलन के दौरान शॉल में लगी आग
Tue, 01 Oct 2024 03:03 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 01 Oct 2024 03:03 PM IST
सार
राज्यपाल ने कहा कि 'मुख्यमंत्री सत्ता की बागडोर संभाल रहे हैं। वह सिर्फ मीडिया से बातें करें औऱ कोई कार्रवाई न करें, ऐसे नहीं चल सकता।'
विज्ञापन
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मंगलवार को एक हादसे का शिकार हो गए। दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान दीप जलाते समय राज्यपाल के शॉल में आग लग गई। हालांकि तुरंत ही इस आग को बुझा लिया गया। राज्यपाल मंगलवार को पलक्कड़ में सबरी आश्रम के शताब्दी समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम में दीप जलाने के लिए राज्यपाल जैसे ही झुके तभी उनके शॉल के सिरे में आग लग गई। हालांकि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत आग बुझा दी। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
सोने के तस्करों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई?
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मंगलवार को राज्य सरकार और मुख्यमंत्री से पूछा कि राज्य में सोने की तस्करी करने वाले और उससे प्राप्त धन का इस्तेमाल 'राष्ट्र विरोधी गतिविधियों' के लिए करने वाले समूहों के खिलाफ सत्तारूढ़ वाम सरकार या मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने क्या कार्रवाई की है। राज्यपाल ने कहा कि 'उन्हें इस घटनाक्रम के बारे में अखबार से जानकारी मिली, लेकिन सीएम के पास इस बारे में सारी जानकारी है।' राज्यपाल ने कहा कि 'मुख्यमंत्री सत्ता की बागडोर संभाल रहे हैं। वह सिर्फ मीडिया से बातें करें औऱ कोई कार्रवाई न करें, ऐसे नहीं चल सकता। इस मामले में कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? अगर कार्रवाई नहीं हो रही है तो इसमें किसकी गलती है? यह एक गंभीर मामला है। उन्होंने आगे कहा कि जब वह तिरुवनंतपुरम लौटेंगे तो इस मुद्दे पर सरकार से रिपोर्ट मांगेंगे।'
मुख्यमंत्री ने इंटरव्यू के दौरान दी थी जानकारी
राज्यपाल की यह टिप्पणी विजयन के एक अंग्रेजी दैनिक को दिए साक्षात्कार के बाद सामने आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मलप्पुरम जिले में करीपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के माध्यम से सोने की तस्करी और हवाला लेनदेन से प्राप्त धन का उपयोग 'राज्य विरोधी' और 'राष्ट्र विरोधी गतिविधियों' के लिए किया जा रहा था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन