फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Governor Arif Mohammed Khan says If Sardar Patel could unite India the credit goes to Shankaracharya

Kerala: 'सरदार पटेल द्वारा भारत के एकीकरण का श्रेय शंकराचार्य को जाता है', केरल के राज्यपाल ने दिया बयान

Sun, 20 Nov 2022 09:42 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 20 Nov 2022 09:42 PM IST
सार

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि भले ही भारत में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता बहुत पहले से थी, लेकिन लंबे समय तक देश राजनीतिक रूप से खंडित रहा था। उन्होंने कहा कि केरल की एक महान परंपरा है और यह भारत के सबसे अच्छे राज्यों में से एक है।

विज्ञापन
Kerala Governor Arif Mohammed Khan says If Sardar Patel could unite India the credit goes to Shankaracharya
आरिफ मोहम्मद खान, राज्यपाल, केरल। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

विभिन्न विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति सहित कई अन्य मुद्दों पर वाम मोर्चे वाली केरल सरकार के साथ जारी गतिरोध के बीच केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शंकराचार्य की सराहना की है। उन्होंने रविवार को कहा कि  अगर सरदार वल्लभभाई पटेल 1947 के बाद भारत को एक कर सके तो इसका श्रेय वास्तव में केरल के पुत्र शंकराचार्य को जाता है। उन्होंने 1,000 साल से भी पहले लोगों को अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता से अवगत कराया था। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि ज्ञान प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए केरल बहुत अनुकूल है।

विज्ञापन

  
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि भले ही भारत में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता बहुत पहले से थी, लेकिन लंबे समय तक देश राजनीतिक रूप से खंडित रहा था। राजनीतिक एकता और राष्ट्रीय एकता हाल की परिघटना है। उन्होंने आगे कहा कि केरल की एक महान परंपरा है और यह भारत के सबसे अच्छे राज्यों में से एक है।
विज्ञापन


केरल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह वह समाज है जिसे हमें एकता के लिए श्रेय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केरल में एक बहुत ही दमनकारी सामंती व्यवस्था थी। यहां महिलाओं को ऊपरी वस्त्र तक पहनने की अनुमति नहीं थी। लेकिन जब भी संकट की घड़ी आती है, तो कोई न कोई महान आत्मा सामने आती है। यहां नारायण गुरु जैसे लोग हैं जिन्होंने इस सबके खिलाफ आवाज उठाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे उन्होंने कहा कि सरदार पटेल 1947 के बाद भारत को एकजुट कर सकते हैं और हम सबसे बड़ा लोकतंत्र बन सकते हैं और हम एक राष्ट्र बन सकते हैं, तो इसका श्रेय वास्तव में केरल के बेटे शंकराचार्य को जाता है, जिन्होंने 1,000 साल से भी अधिक समय पहले भारत के लोगों को उनकी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता के बारे में जागरूक किया।  

वहीं, उनके और राज्य सरकार के बीच चल रहे झगड़े के कारण राज्य के शिक्षा क्षेत्र पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव के बारे में जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि केरल न केवल भारत बल्कि दुनिया का ज्ञान केंद्र बनने के लिए उपयुक्त है क्योंकि यहां का मौसम ज्ञान के साधकों के लिए बहुत अनुकूल है।

गौरतलब है कि शंकराचार्य को आदि शंकराचार्य के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म 788 ईस्वी में केरल के कालडी में हुआ था। वे अद्वैत दर्शन के विद्वान, ऋषि और प्रतिपादक थे। 


आईसीएआर-सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ फिशरीज टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित 'एक्वाकल्चर एंड फिशरीज में जेंडर' विषय पर 8वें वैश्विक सम्मेलन को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने संबोधित किया। यहां अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर शोधकर्ताओं और लोगों के बीच ज्ञान के अधिक खुले और रचनात्मक आदान-प्रदान की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed