{"_id":"61a3a8a74342663afd226d77","slug":"kerala-governor-arif-mohammad-khan-said-that-law-students-suicide-unfortunate-girls-have-to-fight-against-dowry-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: राज्यपाल आरिफ बोले- कानून की छात्रा की आत्महत्या दुर्भाग्यपूर्ण, दहेज के खिलाफ लड़ें युवतियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: राज्यपाल आरिफ बोले- कानून की छात्रा की आत्महत्या दुर्भाग्यपूर्ण, दहेज के खिलाफ लड़ें युवतियां
Sun, 28 Nov 2021 09:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 28 Nov 2021 09:34 PM IST
सार
मोफिया (21) ने सुसाइड नोट में पति, ससुराल पक्ष और एक पुलिस अधिकारी को इसके लिए जिम्मेदार बताया था। इसके बाद अलुवा ईस्ट पुलिस थाना प्रभारी को 24 नवंबर को प्रभार से मुक्त करने के दो दिन बाद निलंबित भी कर दिया गया।
विज्ञापन
आरिफ मोहम्मद खान (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने रविवार को कहा कि हाल ही में कानून की छात्रा मोफिया परवीन की आत्महत्या की घटना ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, दुखद और हृदय विदारक’ है। इसलिए वह चाहते हैं कि युवतियां दहेज को न कहने के लिए ‘बहादुर’ बनें और आत्महत्या करने के बजाय इसके खिलाफ लड़ाई लड़ें।
अलुवा में छात्रा के परिवार से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि केरल पुलिस देश की बेहतरीन पुलिस बल में से एक है। लेकिन, इसमें बल को कलंकित करने वाले भी कुछ हो सकते हैं। मोफिया (21) ने सुसाइड नोट में पति, ससुराल पक्ष और एक पुलिस अधिकारी को इसके लिए जिम्मेदार बताया था।
इसके बाद अलुवा ईस्ट पुलिस थाना प्रभारी को 24 नवंबर को प्रभार से मुक्त करने के दो दिन बाद निलंबित भी कर दिया गया। बाद में उनका नाम आत्महत्या के मामले में प्राथमिकी में भी दर्ज किया गया। मोफिया के पिता ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी बात रख ली।