फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala government has decided to reduce the prices of petrol and diesel by 1 Rupee in the state

इस राज्य में 1 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, मुख्यमंत्री ने लिया बड़ा फैसला

Wed, 30 May 2018 10:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनन्तपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनन्तपुरम Updated Wed, 30 May 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
Kerala government has decided to reduce the prices of petrol and diesel by 1 Rupee in the state
पिनराई विजयन (फाइल फोटो)
लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों से परेशान लोगों को केरल सरकार ने कुछ राहत दी है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य के लोगों को एक रुपये सस्ता पेट्रोल-डीजल देने का फैसला किया है। सरकार ने स्टेट टैक्स को घटाने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लगातार तेल के दाम बढ़ रहे हैं। इसलिए सरकार ने फैसला किया है कि वह राज्य के लोगों के एक रुपये सस्ता तेल देगी। यह सस्ता तेल लोगों को 1 जून से मिलना शुरू होगा। 
विज्ञापन


बता दें कि लगातार 16 दिन के बाद, बुधवार की सुबह पेट्रोल-डीजल के दामों में 60 पैसे की कटौती की खबर लोगों तक पहुंची तो उनमें थोड़ी सी खुशी देखने को मिली। हालांकि यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रह सकी, क्योंकि तेल मार्केटिंग कंपनियों की टाइपिंग मिस्टेक की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमत 60 पैसे के बजाए सिर्फ 1 पैसे घटी है। इससे आम जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। इंडियन ऑयल ने कहा है कि टाइपिंग की गलती से उसकी वेबसाइट पर 60 पैसे दाम घटाने की लिस्ट जारी हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कर्नाटक चुनाव के दौरान लगातार 19 दिनों तक दोनों ईंधनों के दाम में तब्दीली नहीं होने के बाद बीते 14 मई से कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला चालू था। तब से पेट्रोल 3.91 रुपये जबकि डीजल 3.38 रुपये प्रति लीटर महंगे हो चुके थे। 

दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 1 पैसे घटकर 78.42 रुपये प्रति लीटर

Kerala government has decided to reduce the prices of petrol and diesel by 1 Rupee in the state
दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 1 पैसे घटकर 78.42 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 69.30 रुपये प्रति लीटर हो गई है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 81.05 रुपये, मुंबई में  86.23 रुपये और चेन्नई में 81.42 रुपये प्रति लीटर की गई है।

इसी तरह डीजल के दामों में भी कटौती की गई है। कोलकाता में 71.85 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 73.78 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 73.17 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के संकेत मिलने के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी से सरकार पर तेल की कीमत कम करने का दबाव बना था। 

मंगलवार को देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियल ऑयल की वेबसाइट के अनुसार 29 मई 2018 को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 78.43 रुपये रहा। यह एक दिन पहले के 78.27 रुपये के मुकाबले 16 पैसे महंगा था। इसी तरह डीजल के दाम भी एक दिन पहले के 69.17 रुपये के मुकाबले 14 पैसे बढ़ कर 69.31 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचे थे।      

उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का दौर तो शुरू हो गया है, लेकिन डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमतों में गिरावट चालू है। कल भी शुरूआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे कमजोर हुआ। 

स्टेट बैंक के एक अध्ययन के मुताबिक बीते एक महीने में डॉलर के मुकाबले रुपया 4.47 फीसदी कमजोर हो चुका है। पेट्रोलियम मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि रुपया का कमजोर होना ज्यादा दिक्कत वाली बात है क्योंकि यदि डॉलर की कीमत एक रुपया बढ़ती है तो पेट्रोल 50 पैसे प्रति लीटर महंगा हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed