फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala government decides to hand over investigation in Valyar sexual abuse case to CBI

केरल सरकार ने वालायार यौन शोषण मामले में जांच सीबीआई को सौंपने का किया फैसला 

Mon, 11 Jan 2021 11:49 PM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 11 Jan 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Kerala government decides to hand over investigation in Valyar sexual abuse case to CBI
high court of kerala

केरल उच्च न्यायालय द्वारा सनसनीखेज वालायार मामले में फिर से सुनवाई का आदेश दिए जाने के कुछ दिन बाद एलडीएफ सरकार ने सोमवार को 2017 में यौन उत्पीड़न के बाद दो नाबालिग लड़कियों की मौत के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया कि पीड़ित परिवार के अनुरोध पर यह फैसला लिया गया है। प्रदेश सरकार और बच्चियों की मां की तरफ से दायर अपीलों को स्वीकार करते हुए उच्च न्यायालय ने छह जनवरी को मामले में फिर से जांच के आदेश देते हुए कहा था कि जांच में गंभीर चूक हुई और न्याय नहीं हुआ।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति ए हरिप्रसाद और एम आर अनिता की पीठ ने अक्टूबर 2019 के पॉक्सो अदालत के मामले के पांच आरोपियों को साक्ष्य के आभाव में बरी करने के आदेश को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलक्कड जिले के वालायार में 13 जनवरी 2017 को 13 वर्षीय बड़ी बहन का शव झोपड़ी में लटकता पाया गया था जबकि उसी साल चार मार्च को नौ वर्षीय छोटी बहन मृत पायी गई थी। दोनों के साथ यौन दुर्व्यवहार हुआ था। लड़कियों की मां ने पहले सीबीआई जांच की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed