{"_id":"6640dd6700d32f3703071380","slug":"kerala-government-accused-centre-for-reported-move-shut-down-palakkad-railway-division-sends-letter-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: पलक्कड़ रेलवे डिवीजन को बंद कर रही केंद्र सरकार, केरल सरकार का दावा, नाराजगी जताते हुए लिखा पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: पलक्कड़ रेलवे डिवीजन को बंद कर रही केंद्र सरकार, केरल सरकार का दावा, नाराजगी जताते हुए लिखा पत्र
Sun, 12 May 2024 08:59 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 12 May 2024 08:59 PM IST
सार
केरल के रेल मंत्री वी अब्दुरहीमन ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर अपना फैसला वापस लेने की मांग की। उन्होंने लिखा कि पलक्कड़ डिवीजन यात्रियों की संख्या और राजस्व के मामले में काफी आगे है।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल सरकार ने कथित तौर पर पलक्कड़ रेलवे डिवीजन को बंद करने का केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है। केरल सरकार ने इसका विरोध करते हुए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है और पलक्कड़ रेलवे डिवीजन को बंद न करने की अपील की है। केरल ने पलक्कड़ रेलवे डिवीजन बंद करने का आरोप लगाते केंद्र पर दक्षिणी राज्य के साथ सौतेला और प्रतिशोधात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
केरल रेल मंत्री ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
केरल के रेल मंत्री वी अब्दुरहीमन ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर अपना फैसला वापस लेने की मांग की। उन्होंने लिखा कि पलक्कड़ डिवीजन यात्रियों की संख्या और राजस्व के मामले में काफी आगे है। ऐसे में इसे बंद करने का फैसला राज्य के खिलाफ एक गुप्त कदम है। राज्य के रेल मंत्री ने पत्र में लिखा कि 'रेल विकास के मामले में केरल की लगातार अनदेखी की जा रही है, साथ ही जो मौजूदा व्यवस्था है, उसे भी खत्म करने की कोशिश की जा रही है।'
केंद्र पर राज्य की उपेक्षा करने का आरोप
केरल के रेल मंत्री ने कहा कि पिछली यूपीए सरकार में पलक्कड़ डिवीजन को अलग करके सलेम डिवीजन बनाया गया था और इस तरह पलक्कड़ डिवीजन को कमजोर किया गया। मंत्री ने दावा किया कि पलक्कड़ डिवीजन को मंगलुरु डिवीजन का हिस्सा बनाने की भी कोशिश की गई, लेकिन राज्य सरकार के विरोध के चलते केंद्र सरकार पीछे हट गई। उन्होंने केंद्र पर राज्य में रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण करने और नई ट्रेनों के आवंटन में भी उपेक्षा करने का आरोप लगाया।