फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala gold smuggling: ED dismisses Swapna Sureshs claims

केरल सोना तस्करी: ईडी ने स्वप्ना सुरेश के दावों को किया खारिज

Sat, 21 Nov 2020 08:12 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 21 Nov 2020 08:12 AM IST
विज्ञापन
Kerala gold smuggling: ED dismisses Swapna Sureshs claims
Enforcement Directorate (ED)

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल सोना तस्करी मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश के उस आरोप को खारिज कर दिया कि उन पर दबाव बनाया जा रहा है। सुरेश ने एक ऑडियो क्लिप में दावा किया था कि ईडी उन पर दबाव डाल रही है। ईडी सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कई लोगों की संलिप्तता है और इसकी गहराई से जांच की जा रही है।

विज्ञापन


ईडी ने केरल जेल विभाग को पत्र लिखकर इस बात की जांच करने को कहा है कि जेल में बंद आरोपियों की ऑडियो क्लिप कैसे रिकॉर्ड की गई और उसे कैसे प्रसारित किया गया। सूत्रों के मुताबिक यदि क्लिप सही है, तो यह कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन है।
विज्ञापन


इसका मकसद अंतरराष्ट्रीय प्रभाव वाले  हाई-प्रोफाइल आपराधिक मामले की जांच पटरी से उतारना है। ऐसा बताया जा रहा है कि एक ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर जारी ऑडियो क्लिप कथित तौर पर सुरेश की ही है, जो न्यायिक हिरासत में है। इसमें आरोप लगाया गया है कि ईडी उस पर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के खिलाफ बयान देने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएएस अधिकारी शिवशंकर ने हाईकोर्ट से मांगी जमानत
केरल सोना तस्करी से जुड़े ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले जमानत के लिए आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर ने शुक्रवार को केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ईडी ने शिवशंकर को 28 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था और अभी वह न्यायिक हिरासत में हैं। विशेष अदालत के जमानत देने से इनकार करने के दो दिन बाद शिवशंकर ने हाईकोर्ट में राहत की मांग की है।


विशेष अदालत ने अपने आदेश में लिखा था कि जांच अहम मोड़ पर है और ईडी को साक्ष्य जुटाने के लिए कुछ और समय की जरूरत होगी। ऐसे में शिवशंकर को इस समय जमानत देना ठीक नहीं है। हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में शिवशंकर ने दलील दी है कि उसे इस मामले में फंसाया जा रहा है और उन पर झूठे आरोप लगाये गए हैं। ताकि वह स्वीकार कर ले कि मुख्य आरोपी स्वपना सुरेश के खातों में जमा पैसा उनका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed