फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala gold smuggling case suspect swapna suresh moves Kerala High Court seeking anticipatory bail

केरल सोना तस्करी मामला: अंतरिम जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंची स्वप्ना सुरेश

Thu, 09 Jul 2020 09:36 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 09 Jul 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
Kerala gold smuggling case suspect swapna suresh moves Kerala High Court seeking anticipatory bail
स्वप्ना सुरेश (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को अधिकारियों ने एयर कार्गो के जरिए पहुंचे सामान में 30 किलोग्राम से अधिक सोना बरामद किया। इस मामले की संदिग्ध स्वप्ना सुरेश ने अंतरिम जमानत के लिए केरल उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। अदालत आज उसकी याचिका पर विचार करने के लिए तारीख तय करेगी।

विज्ञापन

 

यूएई की एक पूर्व वाणिज्य अधिकारी स्वप्ना सुरेश इस मामले की मुख्य आरोपी है। बताया जा रहा है कि उसके तार संयुक्त अरब अमीरात के महावाणिज्य दूतावास से संबंधित एक राजनयिक खेप से जुड़े हुए हैं। वहीं, इसमें केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय का नाम भी सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि स्वप्ना सुरेश का पूरे केस में नाम सामने आते ही केरल की राजनीति में भूचाल आ गया है। स्वप्ना की केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के साथ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा है कि वे जांच के लिए तैयार हैं। यूएई वाणिज्य दूतावास में नौकरी करने के बाद स्वप्ना ने बड़े-बड़े लोगों से अपनी पहचान बढ़ानी शुरू की थी। 

वहीं केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को चिट्ठी लिख इस मामले में सख्त जांच की मांग की है। विजयन ने पीएम को लिखे पत्र मे कहा- पांच जुलाई को तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा जब्त 30 किलो सोना के मामले पर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं।

विजयन ने आगे लिखा- यह तथ्य है कि राजनयिक के नाम पर 30 किलोग्राम सोने की तस्करी की कोशिश थी। यह मामला बेहद गंभीर है। इस मामले में कई और कोण हैं। मैं अनुरोध करता हूं कि संबंधित सभी केंद्रीय एजेंसियों द्वारा इस मामले में कड़ी जांच की आवश्यकता है।


डील वुमन के नाम से है मशहूर
पुलिस को पता चला कि सोना तस्करी करने वाला गैंग मॉडल्स और अभिनेत्रियों के जरिए सोने की तस्करी कर रहा है। जब और पूछताछ की गई तो पता चला कि स्वप्ना सुरेश ही 'डील वुमन' है। वह इस गैंग को गंभीर मामलों में फंसने के बाद बाहर निकालती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed