{"_id":"5f62f5578eb96e7d3175e95f","slug":"kerala-gold-smuggling-case-news-kerala-higher-education-minister-kt-jaleel-appears-before-nia-for-questioning","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala Gold Smuggling Case: केरल के उच्च शिक्षा मंत्री जलील एनआईए के समक्ष हुए पेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala Gold Smuggling Case: केरल के उच्च शिक्षा मंत्री जलील एनआईए के समक्ष हुए पेश
Thu, 17 Sep 2020 12:01 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, कोच्चि
पीटीआई, कोच्चि
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
केरल सोने की तस्करी का मामला: केरल के उच्च शिक्षा मंत्री केटी जलील एनआईए के सामने पेश हुए
- फोटो : Twitter
केरल में हाई प्रोफाइल सोना तस्करी मामले में राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री केटी जलील जांच कर रहे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के दल के समक्ष गुरुवार को पेश हुए। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जलील के खिलाफ विदेशी योगदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन के एक मामले की जांच कर रहा है। जलील पर राजनयिक माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात से कुरान की प्रतियां प्राप्त करने में एफसीआरए के उल्लंघन के आरोप हैं।
विज्ञापन
जलील गुरुवार सुबह करीब छह बजे निजी कार से एनआईए के कार्यालय पहुंचे। एनआईए या मंत्री के कार्यालय से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। जलील पिछले सप्ताह यहां ईडी के समक्ष भी पेश हुए थे और उनक बयान दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
मंत्री ने इससे पहले यह स्वीकार किया था कि पवित्र कुरान की खेप उन्होंने तिरुवनंतपुरम स्थित संयुक्त अरब अमीरात के दूतावास से प्राप्त की, जिसके बारे में सीमा शुल्क विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक तौर पर यह एफसीआरए के उल्लंघन का मामला है।
विज्ञापन
ईडी द्वारा मंत्री से पूछताछ की खबरें आने के बाद उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में कहा था कि 'सच की जीत होगी। सिर्फ सच। चाहे भले ही पूरी दुनिया इसका विरोध करे, इसके अलावा कुछ नहीं होगा।'