फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Gold Smuggling Case main accused Swapna Suresh said Kerala CM helped terrorists to escape

Kerala Gold Smuggling Case: मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश ने कहा- केरल के सीएम ने आतंकियों की भागने में की थी मदद

Tue, 09 Aug 2022 06:55 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कोच्चि।
एजेंसी, कोच्चि। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 09 Aug 2022 06:55 AM IST
सार

स्वप्ना ने दावा किया कि उन्हें संयुक्त अरब अमीरात वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों का फोन आया था और इस मामले में सीएम से बात करने को कहा गया था। स्वप्ना ने कहा, मैंने सीएम के सचिव एम शिवशंकर से बात की और उन्हें पूरे मामले के बारे में बताया।

विज्ञापन
Kerala Gold Smuggling Case main accused Swapna Suresh said Kerala CM helped terrorists to escape
स्वप्ना सुरेश। - फोटो : ANI

विस्तार

केरल सोना तस्करी मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश ने सोमवार को आरोप लगाया कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने आतंकियों को भगाने में यूएई वाणिज्य दूतावास की मदद की थी। चार जुलाई, 2017 को यूएई के एक नागरिक को सीआईएसएफ कोच्चि हवाई अड्डे के अधिकारियों ने भारत में प्रतिबंधित थुरया सैटेलाइट फोन के साथ पकड़ा था।

विज्ञापन

 
स्वप्ना ने दावा किया कि उन्हें संयुक्त अरब अमीरात वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों का फोन आया था और इस मामले में सीएम से बात करने को कहा गया था। स्वप्ना ने कहा, मैंने सीएम के सचिव एम शिवशंकर से बात की और उन्हें पूरे मामले के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वह विजयन से बात करेंगे। 5-10 मिनट के बाद शिवशंकर ने मुझे फोन किया और एक अधिकारी को लिखित हलफनामा लेने के लिए पुलिस थाने भेजने को कहा। मुझे वैसा ही हलफनामा वाणिज्य दूतावास को देने के लिए कहा गया था। मैंने शिवशंकर के कहने पर वैसा ही किया।
विज्ञापन


स्वप्ना ने कहा, पुलिस ने हलफनामा दाखिल करने के बाद आरोपी को छोड़ दिया और इस मामले में बाद में कोई भी जांच नहीं हुई। स्वप्ना के मुताबिक मिस्र में पैदा हुआ यूएई नागरिक 30 जून को केरल पहुंचा था और सीआईएसएफ ने उसे 4 जुलाई को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed