{"_id":"5f0d4c9f42e8fa12752e32da","slug":"kerala-gold-smuggling-case-income-tax-department-officials-interrogation-of-swapna-suresh-and-sandeep-nair","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना तस्करी मामला: आरोपी स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर से आयकर विभाग की पूछताछ जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोना तस्करी मामला: आरोपी स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर से आयकर विभाग की पूछताछ जारी
Tue, 14 Jul 2020 11:41 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
Gold smuggler swapna suresh
- फोटो : Facebook
केरल सोना तस्करी मामले में आरोपियों से पूछताछ के लिए आयकर विभाग के अधिकारी एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) के कोच्चि कार्यालय पहुंच गए हैं। बताया गया है कि आरोपी स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
#KeralaGoldSmugglingCase: Officials from the Income Tax Department have reached NIA (National Investigation Agency) office in Kochi. Interrogation of the accused Swapna Suresh and Sandeep Nair is underway, at NIA office in Kochi. More details awaited.
— ANI (@ANI) July 14, 2020
विज्ञापन
बता दें कि, केरल सोना तस्करी मामले में एनआईए कोर्ट ने आरोपी स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को आठ दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने स्वप्ना सुरेश, फाजिल फरीद और संदीप नायर को इस मामले में आरोपी बनाया है। एनआईए ने तीनों पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम 1967 के तहत एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
एआईए ने अदालत में कहा कि आरोपियों ने सोना तस्करी के लिए यूएई दूतावास की सील और राजकीय चिन्ह से छेड़छाड़ कर अपराध को अंंजाम दिया। इस सोना का इस्तेमाल आभूषण बनाने में नहीं बल्कि आतंकी गतिविधियों के लिए किया जाना था।
यह भी पढ़ें: कौन है 'डील वुमन' के नाम से मशहूर स्वप्ना सुरेश, ऐसे बनी गोल्ड स्मगलिंग क्वीन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केरल हाईकोर्ट को बताया था कि राजनयिक के सामान के जरिए सोने की तस्करी करने की कोशिश करने वाली महिला स्वप्ना सुरेश के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एनआईए ने पीएमएलए के तहत स्वप्ना सुरेश, आर सरित कुमार, फाजिल फरीद व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इससे पहले केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने शनिवार को कहा कि सोना तस्करी मामले में मुख्य महिला आरोपी स्वप्ना सुरेश द्वारा एक सरकारी परियोजना में नियुक्ति हासिल करने के लिए दिए गए कथित फर्जी डिग्री प्रमाणपत्र को लेकर मिली शिकायत की जांच कराई जाएगी।