Gold Smuggling Case: 'कितने आरोप लगाओगे, मुझे यहीं मार दो और कहानी खत्म करो', सोना तस्करी की मुख्य आरोपी स्वप्ना का छलका दर्द
मीडिया के सामने भावुक होकर स्वप्ना सुरेश ने कहा, मैं ठीक नहीं हूं। मुझे भी जीने का मौका दो। बिना किसी वजह के मुझे आतंकी तरह निशाना साधा जा रहा है और कितने आरोप मुझ पर लगाओगे। मुझे प्लीज यहीं मार दो, जिससे कहानी खत्म हो जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल सोना तस्करी मामले में आरोपों का सामना कर रहीं स्वप्ना सुरेश की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीएम पी. विजयन पर कैश लेने का आरोप लगाने के बाद स्वप्ना पर चौतरफा हमला हो रहा है। इस बीच मीडिया के सामने बातचीत करते हुए स्वप्ना रो पड़ीं। उन्होंने कहा, मुझ पर इस तरह के हमले क्यों किए जा रहे हैं? मेरे आसपास के लोगों को चोट मत पहुंचाओ। मुझे प्लीज यहीं मार दो, जिससे कहानी खत्म हो जाए।
दरअसल, स्वप्ना ने केरल के सीएम विजयन, उनकी पत्नी और बेटी पर कैश लेने का आरोप लगाया था। इसके बाद से उनकी मुसीबतें और बढ़ गई हैं। केरल हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया है।
चोट पहुंचानी है तो मुझे पहुंचाओ
मीडिया के सामने भावुक होकर स्वप्ना सुरेश ने कहा, मैं ठीक नहीं हूं। मुझे भी जीने का मौका दो। बिना किसी वजह के मुझे आतंकी तरह निशाना साधा जा रहा है और कितने आरोप मुझ पर लगाओगे। मेरे पास इतने पैसे नहीं है कि मैं एक-एक करके वकील बदलती रहूं। उन्होंने आगे कहा, वह आज भी अपने बयान पर कायम हैं। यह आंसू किसी कायर के नहीं हैं, बल्कि उस महिला के हैं जो बहुत कुछ झेल रही है।
Kerala gold smuggling case accused Swapna Suresh broke down in front of the media in Palakkad yesterday
— ANI (@ANI) June 12, 2022
"Why are they attacking me like this. I stick to the statement I gave. Don’t hurt people who are around me. Hurt me, please kill me so that the story will get over," she said pic.twitter.com/jN9uv9LfPQ
सीएम विजयन पर लगाया था गंभीर आरोप
दरअसल, स्वप्ना सुरेश ने मंगलवार केरल के सीएम विजयन पर गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने कोर्ट में कहा था कि केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन 2016 में दुबई में थे, तब उन्होंने सीएम को नोटों से भरा बैग दिया था। यह सब 2016 में शुरू हुआ जब मुख्यमंत्री संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर थे। जब मैं वाणिज्य दूतावास में सचिव थी तब शिवशंकर ने सबसे पहले मुझसे संपर्क किया था। उन्होंने मुझे बताया कि मुख्यमंत्री अपना एक बैग लेना भूल गए हैं और उसे तुरंत दुबई ले जाना है। हमने वाणिज्य दूतावास में एक राजनयिक के माध्यम से बैग को सीएम के पास भेजा। जब इसे वाणिज्य दूतावास में लाया गया तो हमने पाया कि इसमें करेंसी थी।
कौन हैं स्वप्ना सुरेश?
स्वप्ना सुरेश का जन्म संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धाबी में हुआ था। अबू धाबी में ही उन्होंने पढ़ाई की, जिसके बाद उन्हें एयरपोर्ट पर नौकरी मिल गई थी। स्वप्ना ने शादी भी की, लेकिन जल्द ही तलाक हो गया तो वह बेटी के साथ केरल के तिरुवनंतपुरम रहने चली आई। भारत आने के बाद स्वप्ना सुरेश ने दो साल तक तिरुवनंतपुरम में एक ट्रैवल एजेंसी में काम किया।
कब से शुरू हुए विवाद?
2013 में स्वप्ना की एयर इंडिया एसएटीएस में एचआर एक्जीक्यूटिव के तौर पर नौकरी लग गई। 2016 में जब धोखाधड़ी के एक केस में क्राइम ब्रांच ने उसकी जांच शुरू की तो स्वप्ना वापस अबू धाबी चली गईं। बताया जाता है कि जब स्वप्ना एयर इंडिया एसएटीएस में ट्रेनर थीं तो उन पर एक ऑफिसर को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगा था। स्वप्ना पर फर्जी नाम से उस अधिकारी के खिलाफ 17 शिकायतें और जांच समिति के सामने झूठे सबूत पेश करने का आरोप लगा।
बताया जा रहा है कि जब इस मामले की जांच चल रही थी तो स्वप्ना को छोड़ने के लिए पुलिस पर बेहद दबाव बनाया गया। बाद में स्वप्ना अबूधाबी लौट गईं और वहां यूएई महावाणिज्य दूतावास में महावाणिज्य दूत की सचिव बन गईं। स्वप्ना ने 2019 में ही ये नौकरी छोड़ दी थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि उन्हें नौकरी से निकाला गया था।
क्या है सोने की तस्करी से जुड़े आरोप?
आरोप हैं कि यूएई वाणिज्य दूतावास में नौकरी करना स्वप्ना की जिंदगी को नए मोड़ पर ले गया। दरअसल, यूएई महावाणिज्य दूतावास जब तिरुवनंतपुरम में शुरू हुआ तो स्वप्ना ने यहां बड़े-बड़े लोगों से अपनी पहचान बढ़ानी शुरू किया। बड़े होटलों में होने वाली पार्टियों में वह अक्सर शामिल होती थीं। अरबी समेत कई भाषाएं जानने वाली स्वप्ना बाद में केरल आने वाले अरब नेताओं की टीम में भी शामिल होने लगीं। अपने प्रभाव के जरिए स्वप्ना ने इस दौरान सामाजिक, नौकरशाही और राजनीतिक लोगों से भी संपर्क स्थापित किए। आरोप है कि कई बार वे खुद को एक राजनयिक भी बताती थीं।
केरल में एक अभिनेत्री से जबरन वसूली केस में जब पुलिस ने पूछताछ की तो किसी महिला का नाम सामने आया। 'डील वुमन' के नाम से मशहूर इस महिला के बारे में जानकारी मिली तो कस्टम अधिकारियों ने 13 करोड़ रुपये का सोना डिप्लोमेटिक बैगेज से बरामद किया। पुलिस को पता चला कि सोना तस्करी करने वाला गैंग मॉडल्स और अभिनेत्रियों के जरिए सोने की तस्करी कर रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला कि स्वप्ना सुरेश ही 'डील वुमन' है। वह इस गैंग को गंभीर मामलों में फंसने के बाद बाहर निकालती थी।